एक्सप्लोरर

भारत का चीन को स्पष्ट संदेश, कहा-सीमा प्रबंधन के लिए सहमति वाले प्रोटोकॉल का हो पालन

बुधवार को भारत-चीन के वरिष्ठ कमांडरों के बीच बातचीत करीब 15 घंटे चली.भारत ने बैठक में गतिरोध शुरू होने से पूर्व की स्थिति बहाली का मुद्दा उठाया.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने करीब 15 घंटे तक चली बातचीत में चीनी सेना को 'स्पष्ट संदेश' दिया है. उसने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध शुरू होने से पूर्व की स्थिति बहाल की जाए. इसके साथ ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और स्थिरता वाले सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाए.

चीन-भारत के वरिष्ठ कमांडरों के बीच बातचीत

सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की थल सेनाओं के वरिष्ठ कमांडरों के बीच बातचीत बुधवार तड़के दो बजे तक चली. इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को ‘‘लक्ष्मण रेखा’’ से भी अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र में स्थिति बेहतर करने की व्यापक रूप से जिम्मेदारी चीन पर है. उन्होंने वार्ता के‘बहुत सार्थक’ होने का दावा किया. साथ ही ये भी बताया कि दोनों पक्ष अगले कुछ दिनों में पीछे हटने का दूसरा चरण शुरू करने पर सहमत हुए हैं.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हरिंदर सिंह ने किया

सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की चौथे चरण की वार्ता एलएसी पर भारतीय सीमा के अंदर चुशूल में मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई थी. लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. चीनी पक्ष की तरफ से दक्षिण शिंजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल लियु लिन ने नेतृत्व किया. हालांकि, वार्ता के नतीजों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

थल सेना प्रमुख को वार्ता से कराया गया अवगत

सूत्रों के मुताबिक थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को दोनों पक्षों की बातचीत से अवगत कराने के बाद उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से चर्चा की. पांच मई को शुरू हुए तनावपूर्ण गतिरोध के बाद से दोनों सेनाओं के बीच मंगलवार की चर्चा सबसे लंबी बताई गई.इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत का तीसरा चरण 30 जून को 12 घंटे तक चला था. इस दौरान, दोनों पक्ष गतिरोध खत्म करने के लिए ‘‘तीव्र, चरणबद्ध और कदमवार’’ रूप से तनाव कम करने पर सहमत हुए.

चीन से प्रोटोकॉल के पालन करने को कहा गया

उन्होंने कहा, ‘‘चीन को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उसे सीमा प्रबंधन संचालित करने के लिए बनी सहमतियों और प्रोटोकॉल के सभी प्रावधानों का पालन करना होगा.’’ बाचतीच में भारत ने पूर्वी लद्दाख के सभी इलाकों में 5 मई से पहले की स्थिति बहाल करने पर भी जोर दिया., जब पैंगोंग सो में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद गतिरोध शुरू हुआ था. सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चीन के नए दावों पर भी चिंता जताई. चीन को अवगत कराया गया कि बीजिंग को इलाकों में गश्त करने के लिए पहले की रूपरेखा का पालन करना होगा.

3 किलोमीटर का दोनों पक्षों ने बनाया बफर जोन

आपको बता दें टकराव के स्थानों से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया के प्रथम चरण पूरा होने के दो दिन बाद बातचीत हुई. चीन ने गोगरा, हॉट स्प्रिंग और गलवान घाटी से अपने सैनिकों को पीछे हटाने का काम पूरा कर लिया है. साथ ही उसने भारत की मांग के अनुरूप पैंगोग सो इलाके में फिंगर फोर की रिजलाइन में मौजूदगी कम कर दी है. इसके साथ ही दोनों पक्षों ने ज्यादातर टकराव वाले स्थानों पर 3 किलोमीटर का एक बफर जोन भी बनाया है.

भारत-चीन विवाद: लद्दाख में फिंगर एरिया से पीछे नहीं हट रहा है चीन- सूत्र

NH2 का परिचालन कभी भी हो सकता है बंद, एनएचआई ने अधिकारियों के नाम जारी किया पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget