एक्सप्लोरर

पटना: कोरोना वायरस के संक्रमण का डर बढ़ा, महावीर मंदिर में लगा इंफ्रारेड थर्मल डिटेक्टर

कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान के तहत महावीर मन्दिर ने परिसर में इंफ्रारेड थर्मल डिटेक्टर संयन्त्र लगाया है. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के शरीर का तापमान मापा जा सकेगा

पटनाः महावीर मन्दिर में इंफ्रारेड थर्मल डिटेक्टर लगाया गया है. कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान के तहत महावीर मन्दिर ने परिसर में इंफ्रारेड थर्मल डिटेक्टर संयन्त्र लगाया है. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं के शरीर का तापमान मापा जा सकेगा और तापमान की बढोत्तरी के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें कोरोना की जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा. पटना मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के द्वारा जारी किये गये फोन नंबर पर सूचना दे दी जायेगी. यह मशीन बिना शरीर छुए ही दूसरे व्यक्ति के शरीर का तापमान माप करने में सक्षम है. यह मशीन अभी तक बिहार में कहीं भी उपलब्ध नहीं है. पटना एयरपोर्ट पर भी इस मशीन को नहीं लगाया गया है. मन्दिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के शरीर का तापमान मापा जा रहा है.

महावीर मन्दिर प्रशासन ने मन्दिर को सेनेटाइज करने के लिए एक एजेंसी को नियुक्त किया है. जो समय-समय पर मन्दिर को रासायनिक रूप से सेनेटाइज करेंगे और मन्दिर में प्रवेश करने वाले सभी लोग डेटॉल हैंडवाश से हाथ की सफाई करेंगे. मन्दिर के कार्यालय में एक अलग प्रकार का सेनेटाइजर रखा गया है, जिसकी एक बूँद हाथ पर रखकर हाथ को साफ कर सकते हैं. इसके लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. मन्दिर में जगह-जगह पर सूचना चिपका दी गयी है कि अनावश्यक रूप से रेलिंग इत्यादि को न छुएँ, यह संक्रमण का कारक हो सकता है. मन्दिर ने परिसर को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी गई है, जिसका उपयोग लोग कर रहें हैं..

बता दें कि दुनियाभर में पैर पसार चुके जानलेवा कोरोना वायरस ने आठ हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. भारत में अब तक इस वायरस से चार लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 180 को पार कर गई है. भारत सहित दूसरे देशों में एहतियातन कई चीजों पर रोक लगा दी गई है. देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि इस रविवार, यानि 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ्यू का पालन करना है.

Coronavirus: पीएम मोदी ने कहा- घरों से न निकलें, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आग्रह कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ये 9 आग्रह किए हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget