एक्सप्लोरर

राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारत-अमेरिकी सेना का 'युद्धभ्यास' जारी, डरे सहमे पाकिस्तान ने किया ये काम

अमेरिकी सेना की टुकड़ी के साथ भारतीय सेना की 170 इंफेंट्री ब्रिगेड की टुकड़ी युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही है. पाकिस्तानी सेना ने भी भारत से सटे थार रेगिस्तान में अपने सीमा में इंफेंट्री और मैकेनाइज्ड फोर्सेंज़ (यानि सैनिकों, टैंक और इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स यानि आईसीवी) के साथ युद्धभ्यास शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका की सेनाएं राजस्थान के थार रेगिस्तान में ज्वाइंट एक्सरसाइज़, 'युद्धभ्यास' कर रही हैं. ये युद्धभ्यास आठ फरवरी से 21 फरवरी तक होगा. इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने भी अपने अधिकार-क्षेत्र वाले थार रेगिस्तान में एक्सरसाइज़, 'जिदर उल हदीद' शुरू कर दी है. इस एक्सरसाइज में पाकिस्तानी सेना आर्मर्ड यानि टैंक ब्रिगेड के‌ साथ वॉर-गेम्स कर रही है. लेकिन खास‌ बात ये है कि पाकिस्तानी सेना ने इस युद्धभ्यास को 'डिफेंसिव रोल' में कर रही है. यानि अगर कोई दूसरी सेना उसपर हमला कर दे तो उसे कैसे अपनी रक्षा करनी है.

भारत और अमेरिका के बीच 'युद्धभ्यास' एक्सरसाइज का 16वां सं‌स्करण

भारत और अमेरिका के साझा युद्धभ्यास का मकसद रेगिस्तान और सेमी-अर्बन इलाकों में काउंटर-इनसर्जेंसी और काउंटर-टेरेरिज्म ऑपरेशन करना है. दोनों देशों के बीच 'युद्धभ्यास' एक्सरसाइज का 16वां सं‌स्करण है‌. इस ज्वाइंट एक्सरसाइज का नाम 'युद्धभ्यास' ही है. भारत और अमेरिकी सेना इस युद्धभ्यास को संयुक्त राष्ट्र यानि यूएन के चार्टर के तहत कर रहे हैं. दो हफ्ते तक चलने वाले इस युद्धभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक, रोड ओपनिंग, मोबाइल व्हीकल चैक पोस्ट, एरिया डोमिनेशन पैट्रोल, कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन और एम्बुश लगाने का साझा अभ्यास कर रहे हैं.

इस एक्सरसाइज में अमेरिकी सेना की स्ट्राइकर-ब्रिगेड हिस्सा ले रही है, जिसे घोस्ट-ब्रिगेड के नाम से जाना जाता है. कोविड महामारी के दौरान भारतीय सेना को किसी दूसरे देश के साथ ये पहला युद्धभ्यास है. इस बार ये एक्सरसाइज राजस्थान के थार रेगिस्तान स्थित महाजन रेंज में हो रही है. इस एक्सरसाइज में कुल 500 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. 250-250 सैनिक दोनों सेनाओं के ये एक्सरसाइज “यूएन (संयुक्त राष्ट्र) चार्टर के तहत वैश्विक तौर से ताकतवर दो सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और पारस्परिकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है.

राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारत-अमेरिकी सेना का 'युद्धभ्यास' जारी, डरे सहमे पाकिस्तान ने किया ये काम

स्ट्राइकर व्हीकल्स को भारत लेकर पहुंची है अमेरिकी सेना

अमेरिकी सेना की वन-कोर की 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बेट टीम (घोस्ट ब्रिगेड) इस एक्सरसाइज के लिए अपने स्ट्राइकर-व्हीकल्स (इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स) के साथ भारत पहुंची है. इस वन (1) कोर का मुख्यालय अमेरिका के सिएटल शहर के करीब ज्वाइंट बेस लुईस मैकक्रोर्ड (जेबीएलएम बेस) में है. अमेरिकी सेना सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट से इन स्ट्राइकर व्हीकल्स को भारत लेकर पहुंची है.

अमेरिकी सेना की टुकड़ी के साथ भारतीय सेना की 170 इंफेंट्री ब्रिगेड की टुकड़ी युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही है. भारतीय सेना की टुकड़ी के साथ हाल ही में सेना में शामिल किए गए स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर रूद और इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकलस बीएमपी-2 (सारथ) हिस्सा ले रही हैं. इसके अलावा भारतीय वायुसेना के चिनूक और मी-17 हेलीकॉप्टर्स भी युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही हैं. ज्वाइंट ड्रिल में उग्रवाद-विरोधी अभियान के साथ-साथ एचएडीआर यानि ह्यूमैनिटेरियन अस्सिटेंस एंड डिसास्टर रिलीफ (मानवीय सहायता और आपदा राहत) का अभ्यास भी किया जाएगा.  युद्धभ्यास के दौरान कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स) की जाएगी जिसमें यूएन पीसकीपिंग ऑपरेशन को दोनों देश के सैनिकों को एक साथ करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में स्थायी रक्षा उद्देश्य को मिलेगा बढ़ावा

इस एक्सरसाइज के बाबत राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने हाल ही में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस सालाना युद्धभ्यास से दोनों सेनाओं की क्षमताएं तो बढेंगी ही “इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में स्थायी रक्षा उद्देश्य को बढ़ावा मिलेगा.” भारतीय सेना के मुताबिक, इस एक्सरसाइज का उद्देश्य, दोनों देशों के सैनिकों का एक साथ ट्रेनिंग करना, एक साथ जंग लड़ना है ताकि पूरी दुनिया दोनों देशों की ताकत देख सकें.

राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारत-अमेरिकी सेना का 'युद्धभ्यास' जारी, डरे सहमे पाकिस्तान ने किया ये काम

लेकिन इस बीच पाकिस्तानी सेना ने भी भारत से सटे थार रेगिस्तान में अपने सीमा में इंफेंट्री और मैकेनाइज्ड फोर्सेंज़ (यानि सैनिकों, टैंक और इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स यानि आईसीवी) के साथ युद्धभ्यास शुरू कर दिया है. 14 फरवरी से शुरू हुआ ये 'जिदर उल हदीद' युद्धभ्यास 28 फरवरी तक चलेगा. इस युद्धभ्सास में पाकिस्तानी सेना के बड़े तादाद में टैंक 'बैटलफील्ड एनवायरमेंट'में हिस्सा ले रहे हैं. पाकि‌स्तानी सेना की मीडिया विंग,आईएसपीआर ने आधिकारिक तौर से कहा कि ये एक्सरसाइज 'डिफेंसिव रोल' में की जा रही है.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख चनरल कमर बाजवा ने सोमवार को खुद थार रेगिस्तान के छौर जाकर युद्धभ्यास की समीक्षा की. ये एक्सरसाइज छौर में ही की जा रही है. इस दौरान जनरल बाजवा ने खुद टैंक में बैठकर 'राइड' ली.

यह भी पढ़ें-

महंगा होगा हवाई सफर: फ्लाइट का किराया किलोमीटर से नहीं होता तय, जानिए- कैसे होता है और क्या है तरीका?

WB Election 2021: बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच मिथुन चक्रवर्ती से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, अटकलें तेज

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget