एक्सप्लोरर

Tejas In UAE: ‘देसी तेजस’ पहली बार विदेशी हवा को देगा जोर, UAE में होने वाली डेजर्ट फ्लैग एक्सरसाइज में अमेरिका से लेकर फ्रांस बनेंगे गवाह

Tejas In Desert Flag Exercise: भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट तेजस पहली बार विदेश में अपने करतब दिखाने के लिए तैयार है. यूएई में होने वाली डेजर्ट फ्लैग एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा है.

Fighter Jet Tejas: बीते कुछ सालों में भारतीय सेना की ताकत का अंदाजा पूरी दुनिया को हुआ है. भारत ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कई उपब्धियां हासिल कीं और इसी क्रम में देश में बने भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट तेजस की ताकत को अब दूसरे देश भी देखेंगे. दरअसल, भारत का तेजस विमान पहली बार किसी दूसरे देश में होने वाली एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर पहुंचा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अपने पहले विदेशी युद्धाभ्यास के लिए तेजस ने शनिवार को यूएई की जमीन पर उतरा है. भारत की ओर से 5 स्वदेशी तेजस डेजर्ट फ्लैग एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. वायुसेना की एक टुकड़ी 'डेजर्ट फ्लैग' अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अपने 110 कर्मियों के साथ यूएई के अल दाफरा वायुसेना अड्डे पर पहुंची है. वायुसेना पांच तेजस और दो सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान के साथ भागीदारी कर रही है.

इंटरनेशनल एयरफोर्स एक्सरसाइज में पहली बार लेगा हिस्सा

इस मामले पर एक अधिकारी ने कहा, 'यह पहला मौका है, जब एलसीए तेजस भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास में हिस्सा लेगा.' 'डेजर्ट फ्लैग' एक्सरसाइज एक बहुपक्षीय वायुसेना अभ्यास है, जिसमें यूएई, फ्रांस, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, बहरीन, मोरक्को, स्पेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायुसेनाएं भी भाग ले रही हैं. यह अभ्यास 27 फरवरी से 17 मार्च तक होने का कार्यक्रम है.

अधिकारी ने कहा, 'अभ्यास का लक्ष्य अलग-अलग वायुसेनाओं की सबसे अच्छी तरकीबों को सीखना है.' तेजस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है. यह एक इंजन वाला विमान है. जहां तेजस एलसीए फाइटर जेट कई विमान शो का हिस्सा रहा है, वहीं, इसने कभी भी इस तरह की एक्सरसाइज में हिस्सा नहीं लिया है. इंडियन एयरफोर्स के एक अधिकारी ने कहा है कि ये पहली पहली बार है कि जब तेजस भारत के बाहर एक इंटरनेशनल एयर एक्सरसाइज का हिस्सा बनने वाला है.

ये भी पढ़ें: Tejas Fighter Jet: कौन-कौन से देश अपनी वायु सेना में शामिल करना चाहते हैं भारतीय लड़ाकू विमान तेजस, जानें कितनों से चल रही बिक्री की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget