एक्सप्लोरर

पाकिस्तान चुनाव पर पहली बार आया भारत का बयान, कहा- नई सरकार आतंकवाद और हिंसा को रोकने वाली हो

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत एक 'समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान देखना चाहता है, एक ऐसा देश जिसके पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध हों.'

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने आज उम्मीद जताई कि पाकिस्तान की नई सरकार सुरक्षित, स्थिर दक्षिण एशिया की दिशा में काम करेगी जो हिंसा और आतंकवाद से मुक्त हो. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत एक 'समृद्ध एवं प्रगतिशील पाकिस्तान देखना चाहता है, एक ऐसा देश जिसके पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध हों.'

पाकिस्तान के लोगों ने लोकतंत्र में जताया विश्वास -भारत

उन्होंने कहा कि भारत ने इस बात का स्वागत किया कि पाकिस्तान के लोगों ने आम चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र में विश्वास जताया. कुमार ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान की नई सरकार सुरक्षित, स्थिर और विकसित दक्षिण एशिया के निर्माण की दिशा में काम करेगी जो आतंकवाद और हिंसा से मुक्त होगा.'

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 25 जुलाई को हुए चुनावों में 270 में से 116 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. गौरतलब है कि चुनावों में बढ़त हासिल करने के बाद इमरान खान ने कहा था कि वह भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए इच्छुक हैं और कश्मीर के 'मुख्य मुद्दे' सहित सभी विवादों को वार्ता के माध्यम से सुलझाना चाहेंगे.

इमरान खान सेना के आदमी हैं -जी पार्थसारथी

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रहे जी पार्थसारथी ने कहा, 'इमरान खान सेना के आदमी हैं. उनसे पाकिस्तानी सेना जो करने के लिए कहेगी, वही करने की उम्मीद है.' पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि खान के नेतृत्व में पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपना छद्म युद्ध रोक देगा क्योंकि खान को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान ने ही 'खड़ा' किया है. उन्होंने कहा, 'वे छद्म युद्ध जारी रखेंगे. वे जम्मू-कश्मीर में दिक्कतें पैदा करना जारी रखेंगे. मुझे नहीं लगता कि दोनों देशों के संबंधों में कोई सुधार होगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget