News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

रियल लाइफ के 'फुंसुख वांग्ड़ू' और भरत वटवानी को रमन मैग्सेसे अवार्ड

सोनम वांगचुक और भरत वटवानी के अलावा कंबोडिया में हुए नरसंहार में किसी तरह को खुद को बचाने वाले शख्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस साल कुल छह लोगों को यह अवार्ड दिया जा रहा है.

Share:

नई दिल्ली: भारत के सोनम वांगचुक और भरत वटवानी को प्रतिष्ठित रमन मैग्सेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. सोनम वांचगुक ने विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में अतुलनीय काम किया तो वहीं भरत वटवानी ने मानसिक रूप से बीमार हजारों लोगों को उनके परिवारों से मिलवाने का काम किया. बता दें कि रमन मैग्सेसे अवार्ड को एशिया का नोबल पुरस्कार भी कहा जाता है.

आमिर खान ने सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' में फुंसुख वांग्ड़ू का जो किरदार निभाया था वो सोनम वांगचुक पर ही आधारित था. सोनम वांगचुक और भरत वटवानी के अलावा कंबोडिया में हुए नरसंहार में किसी तरह को खुद को बचाने वाले शख्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस साल कुल छह लोगों को यह अवार्ड दिया जा रहा है.

इस साल के पुरस्कार की घोषणा करते हुए रमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष कारमेंटिका अबेला ने कहा कि इस साल के विजेता एशिया की उम्मीद हैं. इन्होंने अपनी खोज से समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है.

रमन मैग्सेसे अवार्ड एशिया का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक अवार्ड है. इसकी शुरुआत 1957 में फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति की एक प्लेन क्रैश में हुई मौत के बाद हुई थी. यह सम्मान हर साल उत्कृष्ट काम करने वाली संस्था या व्यक्ति को दिए जाता हैं. इस साल के अवार्ड 31 अगस्त को मनीला में दिए जाएंगे.
Published at : 26 Jul 2018 04:54 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की

'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान

पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत,  ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?

टॉप स्टोरीज

प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'

प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'

Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल

Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल

CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल

CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल

‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान

‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान