एक्सप्लोरर

भारतीय रेलवे ने बनाया रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 180 के रफ्तार से दौड़ी पटरी पर ट्रेन

भारतीय रेलवे ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है. रेलवे की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन, टी-18 ट्रायल रन के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी है. यह किसी भी भारतीय ट्रेन की सर्वाधिक स्पीड है.

नई दिल्ली: देश के पहले बिना इंजन वाले ट्रेन ने अपने मानक 180 किमी/घंटे के रफ्तार को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान रचा है. ट्रेन ने यह करनामा कोटा से सवाई माधोपुर के बीच ट्रायल रन के दौरान किया. वैसे तकनीकी तौर पर इस ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलाने के लिए बनाया गया है. 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ने के बाद टी-18 ट्रेन देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन हो गई है.

इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है जिसमें ट्रेन के ट्रायल रन का वीडियो है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ट्रेन के बारे में बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल जनवरी से यह परिचालन में आ जाएगी. उन्होंने कहा कि हालांकि, ट्रेन का ट्रायल रन तीन महीने का होता है, लेकिन टी-18 का ट्रायल रन काफी तेजी के साथ हो रहा है. इस ट्रेन में 16-17 कोच होंगे.

ट्रेन-18 का पहली बार टेस्ट 29 अक्टूबर को किया गया था. यह देश की पहली बिना इंजन वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है. इसका नाम 'टी 18' दिया गया है. इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में बनाया गया है. इसकी रफ्तार वैसे तो 160 किमी प्रति घंटा है, लेकिन ट्रायल में इसने दिखा दिया कि यह 180 किमी प्रति घंटे से भी अधिक की गति से दौड़ सकती है.

रेल मंत्रालय के मुताबिक, 'टी 18' मौजूदा शताब्दी एक्सप्रेस के बेड़े के ट्रेनों की जगह लेगी. उन्होंने कहा कि आईसीएफ इस तरह के छह ट्रेनों का सेट तैयार करेगी.

ट्रेन-18 में हैं ये सुविधाएं-

- ट्रेन 18 इंटर-कनेक्टेड, ऑटोमेटिक दरवाजा, वाई-फाई और इंफोटेमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, घूमने वाली सीटें, जैव-वैक्यूम प्रणाली और माड्यूलर शौचालय से लैस है.

- साल 2018 में ट्रेन बनने की वजह से इसका नाम टी-18 दिया गया है. ट्रेन का वजन काफी कम होगा, कोच की पूरी बॉडी एल्यूमिनियम की बनाई गई है.

- 16 कोचों वाली ये ट्रेन शताब्दी की तुलना में सफर के समय को 15 प्रतिशत तक घटा सकती है. ट्रेन को महज 18 महीनों में तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget