एक्सप्लोरर

पैदल यात्रियों के लिए मौत का कुआं है देश की सड़कें, हर दिन होती है 56 लोगों की मौत

साल 2017 में देश की सड़कों पर प्रतिदिन 56 लोगों की मौत हो गई. जहां साल 2014 में इन घटनाओं में 12,330 मुसाफिरों की मौत हुई तो वहीं, पिछले साल 2017 में 20,457 पैदल यात्रियों की मौत देश की सड़कों पर हो गई.

नई दिल्ली: देश की सड़कें पैदल यात्रियों के लिए मौत का कुआं हैं. साल 2017 में देश की सड़कों पर प्रतिदिन 56 लोगों की मौत हुई. मौत की इन घटनाओं में बड़ी वृद्धि भी हुई है. जहां साल 2014 में इन घटनाओं में 12,330 राहगीरों की मौत हुई तो वहीं, पिछले साल 2017 में 20,457 पैदल यात्रियों की मौत देश की सड़कों पर हो गई.

देश की सड़कें सुरक्षा के लिहाज से सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बचाव के लिए संसाधनों की भारी कमी है. इस तरह की घटनाओं की सूची में साइकिल वालों और बाइक चलाने वालों को भी रखा जाता है और सरकारी आंकड़ें के मुताबिक देश में पिछले साल प्रतिदिन 133 बाइक वालों और 10 साइकिल चलाने वालों की मौत सड़कों पर हुई.

सड़कों पर हो रही मौतों में तमिलनाडु राज्य की स्थिति सबसे खराब है. पिछले साल वहां हर दिन 3,507 मौतें सड़कों पर हुई हैं. तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र में 1,831, आंन्ध्र प्रदेश में 1,379 मौतें इन घटनाओं में हुई हैं. दोपहिए वाहनों से हुई मौतों में भी तमिलनाडु की सबसे खराब स्थिति है. वहां 6,329 लोगों की मौत सड़कों पर, यूपी में 5,699 और महाराष्ट्र में 4,569 लोगों की जानें सड़कों पर तली गई.

पैदल यात्रियों की देश की सड़कों पर बढ़ती मौत की घटनाओं पर हाली ही में परिवहन विभाग के सचिव ने कहा था कि विकसित देशों की तुलना में हमारे देश के गाड़ी चालकों के मन में पैदल यात्रियों के प्रति सम्मान कम है. देश की सड़कों पर गाड़ी पार्क करने और छोटे दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण करने की घटना भी आम हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय रोड फेडरेशन के के के कपिला का कहना है कि पैदल यात्रियों की इस तरह सड़कों पर मौत की घटना की स्थिति भारत की ही तरह दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भी है. इस समस्या का हमें समाधान ढूंढना होगा कि कैसे हम अपनी सड़कों को पैदल यात्रियों के लिए अधिक से अधिक सुरक्षित बना सकें. उन्होंने कहा कि जरूरत ये भी है कि हम पैदल चलने वालों के लिए रोड और बड़े गाड़ियों के लिए बने रोड को अलग-अलग कर दें.

विशेषज्ञों का मानना है कि गाड़ियों में ब्रेक की आधुनिक तकनीक एंटी ब्रैकिंग सिस्टम से भी इस तरह की घटनाओं से हो रही मौतों को कुछ हद तक रोका जा सकता है. उनका कहना है कि यह ब्रेक लगाने पर गाड़ी तुरंत रुक जाती है जिससे इमरजेंसी समय में दुर्घटना से बचा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget