एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिक्रूटमेंट प्रोसेस से रेलवे बचाएगा 10 लाख पेड़

रेलवे ने अपने कई पदों के रिक्रूटमेंट के लिए भारीभरकम कई भाषाओं के प्रश्न पत्रों के स्थान पर ऑनलाइन टेस्ट को अपना लिया है और इससे भारी मात्रा में कागजों की बचत की जाएगी.

नई दिल्लीः हाल ही में रेलवे में भर्ती के लिए 88,000 पोस्ट के लिए करीब 2.37 करोड़ लोगों ने आवेदन किया है. हालांकि रेलवे ने इसके लिए एक सकारात्मक पहल की है और इन रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाया है. इन प्रक्रिया के जरिए रेलवे ने 7.5 करोड़ पेपर शीट्स या दूसरे शब्दों में कहें तो 10 लाख पेड़ों को बचाया है. रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने ये जानकारी दी है.

असिस्टेंट लोको पायलट से लेकर टेक्नीशियन, गेटमेन तक के पद रेलवे ने अपने कई पदों के रिक्रूटमेंट के लिए भारीभरकम कई भाषाओं के प्रश्न पत्रों के स्थान पर ऑनलाइन टेस्ट को अपना लिया है और इससे भारी मात्रा में कागजों की बचत की जाएगी. इन पदों में असिस्टेंट लोको पायलट से लेकर टेक्नीशियन, गेटमेन, ट्रैकमेन और पॉइंटस्मेन के पद शामिल हैं.

2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए रेलवे के रिक्रूटमेंट प्रोसेस से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि करीब 62,000 पद जिनमें ट्रैक इंस्पेक्शन क्रू और रेलवे सुरक्षा के दूसरे पद शामिल हैं, वहीं 26,000 से ज्यादा पद इंजिन ड्राइवर्स और टेक्नीशियंस के हैं. इनके लिए 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं. इनकी परीक्षा 300 सेंटर्स पर ऑनलाइन होगी और इनके सुचारु संचालन के लिए रेलवे कार्य कर रहा है.

आमतौर पर एक परीक्षार्थी को एग्जाम पूरा करने के लिए ए4 साइज के 3 या 4 पेपर शीट्स लगते हैं लिहाजा इस पूरे प्रोसेस को ऑनलाइन करने के जरिए रेलवे अच्छी खासी संख्या में कागजी पेपर शीट्स को बचाने में कामयाब रहेगा.

10 लाख के करीब पेड़ों को बचा पाएगा रेलवे अधिकारी ने इस पूरी प्रकिया को दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिक्रूटमेंट ड्राइव का नाम देते हुए कहा कि न केवल इससे हजारों लोगों को नौकरियां मिलेंगी वहीं इस प्रोसेस से रेलवे करीब 7.5 करोड़ पेपर शीट्स और 10 लाख के करीब पेड़ों को भी बचा पाएगा.

500 और 250 रुपये फीस वो नॉन सीरियस एप्लीकेंट्स जो एप्लाई कर देते हैं पर एग्जाम नहीं देते इस बार रेलवे में नौकरी के लिए ऐसे एप्लीकेंट्स को दूर रखने के लिए फीस 500 रुपये और 250 रुपये रखी गई है. इसमें जनरल कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है और इसमें से 400 रुपये उन्हें तब लौटा दिए जाएंगे जब वो एग्जाम में शामिल होंगे. इसके अलावा एससी-एसटी कैंडिडेट्स, महिलाओं, दिव्यांगों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले आवेदनकर्ताओं और एक्स-सर्विसमेन के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है. इन आवेदनकर्ताओं के परीक्षा में शामिल होने के बाद इन्हें इनकी पूरी फीस लौटा दी जाएगी.

अधिकारी के मुताबिक इस बार रेलवे को अधिकतम संख्या में आवेदनकर्ताओं के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है और सेंटर्स पर केवल 5-10 फीसदी एप्लीकेंट्स के ही अनुपस्थित रहने की संभावना है.

वेबसाइट के लिए खास इंतजाम भारतीय रेलवे में इस समय 13 लाख लोग कार्यरत हैं और इसने एग्जाम के दौरान वेबसाइट क्रैश न हो इसके लिए खास इंतजाम किए हैं. रेलवे की ये वेबसाइट पहले भी ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान आए ट्रैफिक को संभालने में सक्षम रही थी.

पहले रेलवे भी इस भर्ती प्रक्रिया को मैनुअली कराता था लेकिन हाल ही में हुए कुछ पेपर लीक मामलों के चलते रेलवे ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है. इस ऑनलाइन टेस्ट के जरिए रेलवे काफी अच्छी संख्या में समय और संसाधनों की बचत कर पाएगा वहीं इससे रेलवे की भर्ती प्रकिया और पारदर्शी हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget