एक्सप्लोरर

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को दिया जन्मदिन का तोहफा, शुरू की ये नई योजना

रेल कौशल विकास योजना के तहत रेलवे अगले तीन सालों में 18 से 35 साल के 50,000 युवाओं को प्रशिक्षित करेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इस योजना का शुभारंभ किया.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम को तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के अंतर्गत रेल कौशल विकास योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत तीन साल की अवधि में 50 हजार उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. शुरुआत में 1000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण किया जाएगा. प्रशिक्षण चार ट्रेडों, जिसमें इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट और फिटर का ट्रेनिंग दिया जाएगा. इसमें 100 घंटे का प्रारंभिक बुनियादी प्रशिक्षण शामिल होगा. 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर के 75 वर्कशॉप केंद्रों पर हजारों ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं से कहा, 'यह योजना न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार करेगी बल्कि स्वरोजगार के कौशल को भी उन्नत करेगी और जो पुन: कौशल और अप-स्किलिंग के माध्यम से ठेकेदारों के साथ काम कर रहे हैं और स्किल इंडिया मिशन में योगदान करते हैं.'


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को दिया जन्मदिन का तोहफा, शुरू की ये नई योजना

मुंबई के लोअर परेल स्थित वेस्टर्न रेलवे के वर्क शॉप में सैकड़ों युवाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का मार्गदर्शन किया. क्षेत्रीय मांगों और जरूरतों के आंकलन के आधार पर क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों द्वारा अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम जोड़े जाएंगे. प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा और प्रतिभागियों का चयन मैट्रिक में अंकों के आधार पर एक पारदर्शी तंत्र का पालन करते हुए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में से किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन
10वीं पास और 18-35 साल के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे. हालांकि इस प्रशिक्षण के आधार पर योजना में भाग लेने वालों का रेलवे में रोजगार पाने का कोई दावा नहीं होगा. इस योजना के लिए नोडल पीयू बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा कार्यक्रम पाठ्यक्रम विकसित किया गया है, जो मूल्यांकन को मानकीकृत करेगा और प्रतिभागियों के केंद्रीकृत डेटाबेस को बनाए रखेगा. 

यह योजना शुरू में 1000 प्रतिभागियों के लिए शुरू की जा रही है और यह अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत प्रशिक्षुओं को प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण के अतिरिक्त होगी. प्रस्तावित कार्यक्रमों, आवेदन आमंत्रित करने वाली अधिसूचना, चयनित उम्मीदवारों की सूची के बारे में जानकारी के एकल स्रोत के रूप में एक नोडल वेबसाइट विकसित की जा रही है. प्रशिक्षुओं को एक मानकीकृत मूल्यांकन से गुजरना होगा और उनके कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान द्वारा आवंटित व्यापार में प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. उन्हें उनके व्यापार के लिए प्रासंगिक टूलकिट भी प्रदान किए जाएंगे जो इन प्रशिक्षुओं को अपनी शिक्षा का उपयोग करने और स्व-रोजगार के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों में रोजगार की क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे. देशभर के युवाओं को शामिल करने के लिए, उपरोक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 75 रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. 

ये भी पढ़ें-
SCO शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम ने चुनौतियां बढ़ा दीं

कोरोना टीकाकरण की स्थिति देखने के लिए CoWIN पर आया नया अपडेट, जानिए क्या है KYC-VS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget