एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया विमान हादसे में भारतीय पायलट की मौत, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

पांगकलपिनांग जा रहा लॉयन एयर का विमान जेटी610 जकार्ता सुकर्णो हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 189 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

नई दिल्लीः सोमवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए इंडोनेशियाई विमान के भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की मृत्यु हो गयी. भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी. पांगकलपिनांग जा रहा लॉयन एयर का विमान जेटी610 जकार्ता सुकर्णो हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 189 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

जकार्ता में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘जकार्ता के समुद्रतट के पास आज लॉयन एयर विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों के साथ हमारी गहरी संवेदना है. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जेटी 610 विमान को लेकर उड़ान भर रहे भारतीय पायलट भव्य सुनेजा की भी जान चली गयी. दूतावास क्राइसिस सेंटर के साथ संपर्क में है और हरसंभव सहायता के लिए तालमेल कर रहा है.’’ खबरों के अनुसार सभी 189 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के मारे जाने की आशंका है.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इंडोनेशिया में विमान हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं. परमात्मा इस दुख की घड़ी में उन्हें साहस और शक्ति दे.’’

विमान के कैप्टन सुनेजा थे और सह-पायलट हरविनो थे. इसमें चालक दल के छह सदस्य थे जिनमें तीन प्रशिक्षु थे. एक टेक्नीशियन भी विमान में सवार था. बयान के अनुसार, 31 वर्षीय सुनेजा को उड़ान के 6000 घंटों का अनुभव था, वहीं सह-पायलट को 5000 से ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव था. कैप्टन सुनेजा जकार्ता निवासी थे और मूल रूप से दिल्ली के थे. उन्होंने मयूर विहार के एल्कॉन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की थी.

सुनेजा के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह मार्च 2011 से लॉयन एयर में काम कर रहे थे. इससे पहले वह सितंबर से दिसंबर 2010 तक एमिरेट्स एयरलाइन में ट्रेनी पायलट थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget