एक्सप्लोरर

2448 KM/H स्पीड, 70 KM रेंज और 60 Kg हथियार ले जाने में सक्षम MR-SAM दुश्मन को करेगी नेस्तनाबूद, INS Vikrant पर हुई तैनात

मीडियम रेंज सतह से हवा में वार करने वाली MR-SAM मिसाइल में फ्रीक्वेंसी रडार सीकर लगा है. अगर चकमा देने के लिए दुश्मन सिर्फ रेडियो के इस्तेमाल से मिसाइल भेजता है तो वह कामयाब नहीं हो सकेगा.

पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर समु्द्र में खतरनाक मिसाइलें लगाकर भारतीय नौसेना दुश्मन की धड़कनें बढ़ा रही है. अब मीडियम रेंज की सरफेस-टू-एयर मिसाइल  MR-SAM को INS Vikrant पर तैनात कर दिया गया है. इस मिसाइल की रफ्तार 2448 किलोमीटर प्रति घंटा है. मतलब पलक झपकते ही यह मिसाइल दुश्मन के परखच्चे उड़ा देगी. इसमें कमांड पोस्ट, मल्टी फंक्शन रडार और मोबाइल लॉन्चर सिस्टम लगा है.

मिसाइल की तेज गति के कारण दुश्मन इसको ट्रेस नहीं कर पाता है और इसमें लगा रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर भी दुश्मन को मार गिराने में मदद करता है. अगर दुश्मन का यान चकमा देने के लिए रेडियो का इस्तेमाल कर रहा है तो भी यह मिसाइल उसे मार गिराएगी. दुश्मन के एयरक्राफ्ट, मिसाइल, ड्रोन का यह मिनटों में खात्मा कर सकती है. डिफेंस रिर्सच एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इजारयली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के साथ मिलकर इस मिसाइल को तैयार किया है. इसको 'Abhra' नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं इसकी खासियत और यह सीमा पर कैसे ताकत बढ़ाएगी-

  • MR-SAM की रफ्तार 680 मीटर प्रति सेंकेंड है यानी 2448 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसको घातका बनाती है.
  • मिसाइल का वजन 275 किलोग्राम है, लंबाई 4.5 मीटर और व्यास 0.45 मीटर होता है.
  • जमीन से हवा में वार करने वाली MR-SAM मिसाइल की रेंज 70 किलोमीटर है यानी यह 70 किलोमीटर की रेंज तक दुश्मन मिसाइल को नेस्ता नाबुत करने में सक्षम है.
  • इस मिसाइल पर 60 किलोग्राम तक वॉरहेड यानी हथियार लोड किए जा सकते हैं.
  • MR-SAM दो स्टेज की मिसाइल है, जो लॉन्च होने पर धुआं कम छोड़ती है.
  • लॉन्च होने पर यह मिसाइल आसमान में सीधे 16 किलोमीटर तक दुश्मन को गिरा सकती है. मिसाइल की रेंज आधा किलोमीटर से 70 किलोमीटर तक है. अगर इस रेंज में दुश्मन का यान, विमान, मिसाइल या ड्रोन आता है तो यह उसको नेस्तनाबूद कर सकती है.
  • यह बराक-8 मिसाइल से लैस है.
  • इसमें कम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम, मोबाइल लॉन्चर सिस्टम, एडवांस्ड लॉन्ग रेंज रडार मोबाइल पावर सिस्टम, रिलोडर व्हीकल और फील्ड सर्विस व्हीकल लगा है.

कितनी है लागत
टाइम्स ऑफ इंडिया की 2016 की एक रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2005 में जब रक्षा की कैबिनेट कमेटी ने MR-SAM प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी तब इसकी लागत 2,606 करोड़ बताई गई और 2009 में आईएआई को 10,076 करोड़ रुपये में 9 स्कावड्रन बनाने का ठेका दिया गया था. हालांकि, अब एमआर-एसएएम मिसाइल को 1,200 करोड़ की लागत में तैयार किया जा रहा है. दो साल पहले  MR-SAM को राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना को सौंपा गया था.

यह भी पढ़ें:-
AI सर्विलांस, CCTV, चप्पे-चप्पे पर जवान... राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अभेद्य किले में तब्दील होगी अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget