एक्सप्लोरर

US Immigration: 'टॉयलेट जाने के लिए भी नहीं खोलीं हथकड़ियां', अमेरिकी सैन्य विमान में कैसा हुआ भारतीयों संग सलूक, जानें

Indian Migrants: अमेरिका में अवैध प्रवासी घोषित 104 भारतीय स्वदेश लौटे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में इसकी पुष्टि की. यात्रियों ने हथकड़ी और बेड़ियों में डिपोर्ट होने का दावा किया.

Illegal Migration: अमेरिका में अवैध प्रवासी घोषित किए गए 104 भारतीयों का पहला समूह भारत लौट आया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में इसकी पुष्टि की. ये सभी पंजाब के अमृतसर में उतरे जिनमें 72 पुरुष, 19 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल थे. हालांकि इनकी वापसी से ज्यादा चर्चा अमेरिका की ओर से किए गए अमानवीय व्यवहार की हो रही है. कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपराधियों की तरह ट्रीट किया गया और अपमानजनक स्थिति में डिपोर्ट किया गया.

लौटे यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें पूरे सफर के दौरान हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां पहनाई गई थीं. लवप्रीत कौर जो अपने 10 साल के बेटे के साथ लौटी हैं. उन्होंने कहा कि हमें ट्रैवल केदौरान पूरे समय अपनी जगह से हिलने तक की अनुमति नहीं थी. जब यात्रियों ने टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी तब भी उनकी हथकड़ियां नहीं खोली गईं. सभी यात्रियों को आमने-सामने बैठाया गया और किसी से बात करने की इजाजत नहीं दी गई.

अमेरिकी अधिकारियों पर लगे अमानवीय व्यवहार का आरोप

अमेरिका में हिरासत के दौरान इन प्रवासियों के साथ कैसा बर्ताव हुआ इसे लेकर भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. यात्रियों ने बताया कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद उनके फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिए गए. उनके जूते और जेवर भी छीन लिए गए. उन्हें ठंडी जगहों पर सीमित भोजन के साथ रखा गया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि हिरासत वाले कमरों का तापमान जानबूझकर बहुत कम रखा गया ताकि वे असहज महसूस करें.

अमेरिका से वापस आए प्रवासियों ने सुनाई आपबीती

डिपोर्ट किए गए यात्रियों में से एक दिलेर सिंह ने बताया कि उन्हें एक कमरे में ले जाया गया और बाकी देशों के अवैध प्रवासियों से अलग किया गया. उन्हें ऐसा लगा कि वे जल्द ही रिहा किए जाएंगे, लेकिन अचानक उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और उन्हें फ्लाइट में बैठा दिया गया. हालांकि कुछ यात्रियों ने ये भी कहा कि उड़ान के दौरान उन्हें खाना और मेडिकल सुविधा दी गई थी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने शिकायत की कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया.

अमेरिका जाने के लिए गंवाई पूरी जमा-पूंजी

अमेरिका से इस तरह अपमानित होकर लौटे लोग अब उन एजेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था. इनमें से कई लोगों ने अपनी पूरी जमा-पूंजी खर्च कर दी थी और अब वे भारी कर्ज तले दबे हुए हैं. बताया जा रहा है कि प्रति व्यक्ति 40 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का कर्ज हो चुका है, जिसे चुकाने की चिंता अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या बन गई है. अमेरिका से लौटे ये भारतीय अब न्याय की मांग कर रहे हैं और सरकार से इस मामले में दखल देने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget