एक्सप्लोरर

अब नज़र उठाकर नहीं देखेगा दुश्मन, भारतीय सेना को मिलेंगी 73 हजार अमेरिकी एसॉल्ट राइफल्स

इन राइफल्स की कुल कीमत करीब 12,280 करोड़ रूपये है. इन राइफल्स को ‘बाय एंड मेक इंडियन’ (BUY AND MAKE INDIAN) कैटेगरी के तहत सेनाओं के लिए मुहैया कराई जायेंगी.

नई दिल्ली: भारतीय सेना को जल्द ही करीब 73 हजार अमेरिकी एसॉल्ट राइफल्स मिलने जा रही हैं. रक्षा मंत्रालय ने इस बाबत अमेरिका की 'सिग-सौर' कंपनी से करार किया है. भारत ने ये एसआईजी-716 ब्रांड की एसॉल्ट राइफल्स फास्ट-ट्रैक मोड से खरीदी हैं. माना जा रहा है कि ये राइफल्स अगले एक साल में भारतीय सेना को मुहैया करा दी जायेंगी.

जानकारी के मुताबिक, इन 72,400 एसआईजी-716 राइफल्स से मुख्यत सीमा पर तैनात सैनिकों को लैस किया जायेगा. माना जा रहा है कि सबसे पहले इन राइफल्सको चीन सीमा पर तैनात किया जायेगा. पिछले 20 सालों में सेना के इंफेंट्री सैनिकों के लिए एसॉल्ट राइफल्स की ये सबसे बड़ी डील है. इससे पहले 90 के दशक के आखिर में सेना को स्वदेशी इनसास राइफल्स दी गईं थीं. लेकिन इंसास राइफल्स में लगातार आ रही खराबी के चलते इनकी जगह नई एसॉल्ट राइफल्स की तलाश सेना कर रही है. उसी कड़ी में 7.62 एमएम की इन सिग-सौर राइफल्स को चुना गया है.

आपको बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने इंफेंट्री मॉर्डनाइजेशन के तहत सेना की इंफेंट्री बटालियन मे् पूरी तरह से इंसास राइफल्स की जगह सात लाख चालीस हजार (7.40 लाख) एसॉल्ट राइफल्स को खरीदने की मंजूरी दे दी है.

इन राइफल्स की कुल कीमत करीब 12,280 करोड़ रूपये है. इन राइफल्स को ‘बाय एंड मेक इंडियन’ (BUY AND MAKE INDIAN) कैटेगरी के तहत सेनाओं के लिए मुहैया कराई जायेंगी. इसके लिए स्वदेशी सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियां इस खरीद प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती हैं. यानि कोई भी भारतीय कंपनी कुछ गन्स को किसी विदेशी कंपनी से सीधे खरीदकर बाकी भारत में ही तैयार करेगी.  माना जा रहा है कि ये राइफल्स 7.62 एमएम की होंगी. लेकिन क्योंकि इस प्रक्रिया में काफी लंबा वक्त लगता है, इसलिए फॉस्ट-ट्रैक तरीके से 72400 एसॉल्ट राइफल्स को सीधे अमेरिकी कंपनी से खरीदने का फैसला लिया गया है.

हालांकि, बाकी की एसॉल्ट राइफल्स की खरीदने के प्रक्रिया के लिए एक ब्रिगेडयर रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एक खास कमेटी का गठन किया गया है जो अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इजरायल, साउथ कोरिया और यूएई सहित कुल पांच देशों की यात्रा कर रही है.

यह भी पढ़ें-

ममता के गढ़ में बोले पीएम-सिंडिकेट के लिए मलाई चाहती है टीएमसी, बेकाबू भीड़ की वजह से पीएम ने छोटा किया भाषण साल 1983 बैच के आईपीएस ऋषि कुमार शुक्ला होंगे सीबीआई के नए डायरेक्टर बिहार: ‘आक्रोश मार्च’ में कुशवाहा पर लाठी चार्ज, तेजस्वी बोले- ये तानाशाही की पराकाष्ठा शिखर सम्मेलन में बोले पीयूष गोयल, 'पेट्रोल-डीजल को GST में लाना बेहद मुश्किल' वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget