एक्सप्लोरर

देश के रक्षकों ने जब कोरोना योद्धाओं के लिए हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

एयरफोर्स ने अपने जेट फाइटर प्लेन के द्वारा फ्लाइंग पास किया. साथ ही हेलीकॉप्टर द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित अस्पतालों पर फूल भी बरसाए.

नई दिल्ली: देश की सीमाओं के रक्षकों ने आज भारत के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए उन योद्धाओं का सम्मान किया जो देश में कोरोना से चल रहे युद्ध के फ्रंट लाइन वारियर्स हैं. यानि कि डॉक्टर और मेडिकल विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया. उन्हें अभूतपूर्व तरीके से सम्मान दिया गया, जिसमें देश की तीनों सेना जल, थल और वायु ने अपनी-अपनी तरह से फ्रंट लाइन वारियर्स को सम्मानित किया.

एयरफोर्स ने अपने जेट फाइटर प्लेन के द्वारा फ्लाइंग पास किया. साथ ही हेलीकॉप्टर द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित अस्पतालों पर फूल भी बरसाए. जहां पर कोरोना का इलाज किया जा रहा है. इस सम्मान को पाने के बाद हमारे देश के तमाम डॉक्टर बेहद खुश है और उनके अंदर एक नया उत्साह भी है. हमने जब विभिन्न डॉक्टरों से बात की तो सब बेहद प्रसन्न थे और उनका कहना था कि हम कोरोना को हराकर रहेंगे. कुछ डॉक्टर्स ने अपने विचार भी साझा किये हैं. आइए देखते हैं इन डॉक्टरों का क्या कहना है.

प्राइमस हॉस्पिटल के डॉ कौशल कांत मिश्रा ने कहा,''आज जो भारत की तीनों सेनाओं ने देश के फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को सम्मान दिया है वह बेहद ही हर्ष की बात है. गौर करने वाली बात है कि यह सम्मान देश की चारों दिशाओं में कश्मीर से कन्याकुमारी तक और पूर्व से पश्चिम तक दिया गया है. जो देश की एकता को भी दर्शाता है. साथ ही यह हमारे मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है.

तीर्थ राम हॉस्पिटल की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट कंसलटेंट डॉक्टर मीरा सेठी ने कहा कि आज जिस तरह से देश की तीनों सेना( जल, थल और वायु) ने डॉक्टरों और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोगों का सम्मान किया है, वह बेहद ही खुशी की बात है. इसके लिए हैं सभी चिकित्सक और इस सेवा से जुड़े सभी लोग भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञ हैं. हम काफी उत्साहित भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget