एक्सप्लोरर

जोशीमठ में LAC जाने वाली सड़क को कितना नुकसान? थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया

Army Chief Press Conference: जोशीमठ में घरों में आई दरारों से भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारियों पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है. यह दावा खुद थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने किया है.

Army Chief Press Conference: सेना दिवस से पहले गुरुवार (12 जनवरी) को राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जोशीमठ में भारतीय सेना की 25-28 इमारतों में मामूली दरारें आई हैं. एहतियात के तौर पर इन इमारतों में रहने वाले सैनिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है.

जनरल पांडे के मुताबिक, जोशीमठ से चीन से सटी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) की तरफ जाने वाली सड़क को मामूली नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत बीआरओ कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे ऑपरेशनल तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर सिविलियंस को जरूरत हुई तो सेना की लोकेशन को सामान्य नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा.

जोशीमठ के दौरे पर गए थे अजय भट्ट
आपको बता दें कि दो दिन पहले रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट खुद जोशीमठ के दौरे पर गए थे और सेना के फील्ड कमांडर्स से इन दरारों के बारे में फर्स्ट-हैंड जानकारी ली थी. इसके अलावा उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी. जोशीमठ में भारतीय सेना का ब्रिगेड मुख्यालय है, जिसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड के गढ़वाल-क्षेत्र से सटी चीन सीमा की है. इसके अलावा जोशीमठ से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर औली में सेना ने अपना पहला हाई एल्टीट्यूड फॉरेन ट्रेनिंग नोड तैयार किया है, जो मित्र-देशों की सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

चीन की सेना करती थी घुसपैठ की कोशिश
एक महीने पहले यानी दिसंबर 2022 में भारतीय सेना ने अमेरिका की सेना के साथ औली में पहला युद्धाभ्यास किया था. इसके चलते जोशीमठ के आसपास सेना और आईटीबीपी की बड़ी मौजूदगी है. जोशीमठ का बाड़ाहोती इलाका भी यहां से महज 45 किलोमीटर पर है जो भारत और चीन के बीच एक विवादित इलाका है और डी मिलिट्राइज जोन घोषित किया हुआ है. कुछ साल पहले तक चीन की सेना और हेलीकॉप्टर इस इलाके में घुसपैठ की कोशिश करते आए थे. यही वजह है कि एलएसी तक सैनिकों का तेजी से मूवमेंट बेहद जरूरी है.

यो भी पढ़ें : Joshimath Sinking: जोशीमठ में LAC की तरफ जाने वाली सड़क को कितना नुकसान, सेना की तैयारियों पर क्या असर? आर्मी चीफ ने दिया जवाब

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget