एक्सप्लोरर

वायुसेना का हेलिकॉप्टर पानी में गिरा, बिहार में बाढ़ राहत सामग्री ड्रॉप करते वक्त हादसा

भारतीय वायुसेना ने बताया कि एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर को बिहार के सीतामढी में बाढ़ रिलीफ ऑपरेशन के दौरान एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी. इसमें सवार तीनों कर्मी सुरक्षित हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होकर पानी में गिर गया. हालांकि, वायुसेना ने इसे एहतियातन लैंडिंग बताया है और हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन कर्मी सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के औराई स्थित घनश्यामपुर में ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलिकॉप्टर बाढ़ राहत सामग्री ड्रॉप कर रहा था. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने बताया कि एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर को बिहार के सीतामढी में बाढ़ रिलीफ ऑपरेशन के दौरान एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी. हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन कर्मी सवार थे. हालांकि, सभी सुरक्षित हैं. 


बाढ़ से जूझ रहा बिहार

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दरअसल, नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बाद 29 सितंबर को कोसी बैराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. यह 1968 के बाद छोड़ा गया सर्वाधिक पानी है. इस बैराज से 1968 में अधिकतम 7.88 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. इसी वजह से बिहार और यूपी के तमाम जिलों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है.  

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, आपदा की स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से दो जिलों सीतामढ़ी एवं दरभंगा जिला में पानी से घिरे गांवों में सूखे राशन के पैकेट गिराये गए. प्रभावित आबादी में से लगभग 2, 26,000 लोगों को जिला प्रशासन द्वारा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ)/राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ तथा स्थानीय नावों के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया है. जिला प्रशासन द्वारा अन्य राहत की कार्रवाई की जा रही है. बाढ़ से प्रभावित आबादी को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की कुल 16 टीम एवं एसडीआरएफ की कुल 14 टीम को तैनात किया गया है. 

इसके अलावा अतिरिक्त वाराणसी और रांची से एनडीआरएफ की तीन-तीन टीम बुलाई गई है और उन्हें विभिन्न जिलों में राहत एवं बचाव कार्य की जिम्मेदारी दी गई है.  उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एक दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात की थी. चौधरी ने कहा कि उन्होंने पाटिल से अपील की है कि वे नेपाल की सीमा से सटे इलाकों में हर साल होने वाली बाढ़ को रोकने के लिए एक अतिरिक्त बैराज के निर्माण पर विचार करें. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य चिराग पासवान ने पूर्णिया और सहरसा जैसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में घंटों बिताए और राहत कार्यों का निरीक्षण किया, लोगों की शिकायतें सुनीं तथा कुछ स्थानों पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget