एक्सप्लोरर

India Defence Conclave: वायु सेना चीफ बोले- पड़ोसी देश में नहीं है अच्छा माहौल, रूस-यूक्रेन संघर्ष का भी किया जिक्र

Defence Conclave 2022: एयर चीफ मार्शल विक्रम राम चौधरी ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का असर दुनिया में महसूस हो रहा लेकिन इस माहौल से भारत अभी अछूता है.

India Defence Conclave 2022: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विक्रम राम चौधरी (Vikram Ram Chaudhary) ने मंगलवार को कहा कि हमारे पड़ोस में सुरक्षा को लेकर माहौल सही नहीं है और भारत की आर्थिक प्रगति को स्वदेश विकसित सैन्य क्षमताओं से पूर्णता प्रदान करनी होगी.

देश के सामने अनेक प्रकार के खतरे होने की बात को रेखांकित करते हुए एयर चीफ मार्शल विक्रम राम चौधरी ने इंडिया डिफेंस कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का असर पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है. दुनिया में आर्थिक मंदी का दौर है और कई छोटे देश पहले ही अत्यधिक महंगाई से पैदा हुई राजनीतिक तथा आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं. इस माहौल से भारत अभी अछूता है क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था ने जबरदस्त भरपाई की है.’’

पड़ोसी देश सुरक्षा से बहुत दूर

एयर चीफ मार्शल विक्रम राम चौधरी ने कहा, ‘‘हमारे पड़ोस में सुरक्षा परिदृश्य आदर्श स्थिति से बहुत दूर है। इसलिए, हमारी आर्थिक प्रगति में स्वदेश विकसित सैन्य क्षमताओं का पूरक होना जरूरी है। त्वरित आर्थिक वृद्धि के कारण देशों को सैन्य प्रौद्योगिकी में तथा उससे जुड़े अनुसंधान एवं विकास में अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया है.’’

एयर चीफ मार्शल ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार महाशक्ति के रूप में भारत टिकाऊपन, समावेश, आर्थिक वृद्धि और सुरक्षा के उद्देश्यों के साथ सहयोग एवं साझेदारी बढ़ाने को प्रतिबद्ध है.’’ उन्होंने आगे कहा कि आज के राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए भारतीय वायु सेना के लिए परंपरागत, अर्द्ध-परंपरागत और गैर-परंपरागत क्षेत्रों में उसकी क्षमताओं का विस्तार करना महत्वपूर्ण है।

एयर चीफ मार्शल ने बताया कि नयी प्रौद्योगिकियों, मंचों, शस्त्रों, प्रणालियों और युद्ध के स्वरूपों की अवधारणाएं आकार ले रही हैं, जिनसे मौजूदा साधन कम प्रासंगिक या अनावश्यक नजर आते हैं। हमारे विरोधियों ने विविध क्षेत्रों में बहुआयामी क्षमताएं विकसित की हैं, जिनका किसी तरह का तनाव बढ़ने या ‘ना तो युद्ध और ना ही शांति’ के हालात में हम पर असर हो सकता है.’’

यह भी पढ़ें-

MIG-21: भारतीय वायु सेना 2025 तक मिग -21 बाइसन विमान के सभी स्क्वाड्रन को रिटायर करेगी

Agnipath Recruitment Scheme: ​अग्निवीर वायु के लिए युवाओं ने किए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, वायु सेना​ ने​ ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget