एक्सप्लोरर

29 सितंबर को मनाया जाएगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ डे, मोदी सरकार ने की ये खास तैयारी

गौरतलब है कि पिछले साल यानि पहली वर्षगांठ पर सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की याद में किसी भी तरह का कोई आयोजन नहीं किया था.

नई दिल्ली: 29 सितंबर को देशभर में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर देशभर में जगह-जगह सेना और सैनिकों के पराक्रम से जुड़ी प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा. सबसे बड़ी प्रदर्शनी राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट लॉन में लगाई जायेगी जो 28 से 30 सितंबर तक चलेगी. माना जा रहा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसे देखने आएंगे. इसके अलावा यूजीसी ने देश के सभी कॉलेज और विश्वविद्यलयों में सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े कार्यक्रम आयोजि करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 28 से 30 सितंबर को जो प्रदर्शनी इंडिया गेट के लॉन में आयोजित की जायेगी उसका थीम 'वैलोर' यानि वीरता रखा गया है. इस प्रदर्शनी में सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी असल तस्वीरें और वीडियो फुटेज को दिखाया जाएगा. खास तौर से एक सेल्फी-वॉल बनाई जाएगी. सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा हाल ही में वायुसेना और नौसेना की हुई एक्सरसाइज से जुड़ी वीडियो भी यहां दिखाए जाएंगे.

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराए लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी

आपको बता दें कि 29 सितबंर 2016 को ही भारतीय सेना के स्पशेल फोर्स के कमांडोज़ ने एलओसी पारकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर पांच अलग-अलग लांच पैड्स पर आतंकियों के सात ठिकानों को नेस्तनाबूत किया था. इन हमलों में कम से कम 30-35 आतंकी और पाकिस्तानी सैनिक ढेर किए गए थे.

रक्षा मंत्रालय के अलावा, यूजीसी ने उन सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटिज़ जिनमें एनसीसी यूनिट्स हैं वहां सर्जिकल स्ट्राइक की याद में स्पेशल परेड का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों को भी एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि वे भी सेना के अधिकारियों या फिर पूर्व सैनिकों को आमंत्रित कर छात्रों को सेनाओं के बलिदान के बारे में जानकारी दे.

हालांकि ये कॉलेजों पर बाध्य नहीं होगा. इसके अलावा छात्रों को उत्साहित कर सेना और सैनिकों के लिए लैटर लिखने के लिए भी कहा गया है, जिसे वे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं या फिर रत्रा मंत्रालय के प्रवक्ता को भेज सकते हैं. छात्रों को करीब के कैंट या फिर मिलिट्री स्टेशन भेजने के लिए भी कहा गया है, जहां पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई प्रदर्शनी इत्यादि चल रही हो.

गौरतलब है कि पिछले साल यानि पहली वर्षगांठ पर सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की याद में किसी भी तरह का कोई आयोजन नहीं किया था. माना जा रहा है कि अगले साल यानि 2019 में होनें वाले आम चुनावों के मद्देनजर सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मना रही है.

देश और विदेश की बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

टेरर के बीच टॉक पर विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारत-पाक विदेश मंत्रियों की मुलाकात रद्द

सुषमा-कुरैशी की मुलाकात से पहले पाक का दोहरापन, बुरहान वानी समेत 20 आतंकियों के नाम जारी किया डाक टिकट

टेरर के बीच टॉक के खिलाफ BJP के अंदर से उठी आवाज, स्वामी बोले- पाकिस्तान से बात करना फिजूल

 J&K: तीन पुलिस वालों की हत्या के बाद 24 घंटे में छह SPO ने नौकरी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget