एक्सप्लोरर

Aatmnirbhar Bharat: 2023 तक होगा अपना लोकेशन सर्विस सिस्टम, मोबाइल कंपनियों को निर्देश

NAVIK : भारत साल 2023 तक खुद का नेविगेशन सिस्टम डेवलप कर लेगा. सरकार ने इसके लिए सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं.

Aatmnirbhar Bharat : केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को बनाने में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सरकार ने सभी मोबाइल कंपनियों से कहा है कि साल 2023 तक अपना खुद का लोकेशन सिस्टम नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन (NAVIK) डेवलप करना है. इसके बाद देश में सभी स्मार्टफोन में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के बदले नाविक सुविधा लैस रहेगी. इसके लिए सरकार ने साल 2006 में 17.4 करोड़ रुपये आवंटित किए थे. इसरो के द्वारा इसे विकसित किया  जा रहा है. 
 
अब तक देश में सभी स्मार्टफोन में अमेरिकी जीपीएस के माध्यम से लोकेशन का पता चलता है. हालांकि मोबाइल कंपनियां इसे साल 2025 तक लागू करना चाहती हैं.

अर्थव्यवस्था होगी मजबूत 
 
सरकार का मानना है कि स्वदेशी होने के कारण नाविक भारत में बेहतर पथ- प्रदर्शन कर सकता है. इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान होगी. मोबाइल कंपनियों के निर्माता और सरकार के बीच अगस्त- सितंबर महीने में कई बैठकें हुई हैं. इन कंपनियों में शाओमी और सैमसंग भी शामिल हैं.
 
मोबाइल कंपनियों के साथ हो चुकी है सरकार की बैठक 
 
देशभर में इन्हीं दो कंपनियों के सबसे ज्यादा मोबाइल फोन बिकते हैं. इनका मार्केट शेयर लगभग 38 फीसदी है. देश में मात्र 3 फीसदी मार्केट शेयर रखने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल ने भी अपने प्रतिनिधि को इन बैठकों में भेजा था. गौरतलब है कि भारत में 16 फीसदी मार्केट शेयर रखने वाली रियलमी कंपनी ने अपने कोई भी प्रतिनिधि को इन बैठकों में नहीं भेजा था.

मोबाइल कंपनियां कर रही हैं बहाना 
 
सरकार के इस फैसले से सभी मोबाइल कंपनियां घबराई नजर आ रही हैं. सैमसंग, शाओमी सहित कई कंपनियों ने फोन की लागत बढ़ने की बात कही है. उन्होंने सरकार से इसके लिए 2 वर्षों का समय भी मांगा है. इसके अलावा मोबाइल निर्माता कंपनियों ने  कई अन्य तकनीकी बाधाएं भी सरकार के सामने रखी हैं. कंपनियों ने सरकार से कहा कि इस नए तकनीक (नाविक ) के चलते स्मार्टफोन के दाम भी बढ़ने की बात कही है. उनका कहना है कि अगर इसे अगले साल लागू किया गया तो कारोबारी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें :
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget