एक्सप्लोरर

कश्मीर पर पाक के साथ तनाव के बीच भारत ने बंद की थार एक्सप्रेस रेल सेवा

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत पाक तनाव के बीच भारत ने थार एक्सप्रेस रेल सेवा रोक दी है. यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चलती है.

जयपुर: रेल मंत्रालय ने साप्ताहिक थार लिंक एक्सप्रेस रद्द कर दी है और यह ट्रेन आज यानी शुक्रवार की रात से् नहीं चलेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन जोधपुर को पाकिस्तान के कराची शहर से जोड़ने वाली थार रेल सेवा का एक भाग है जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि इस रेल सेवा को अगले आदेश तक रद्द किया गया है. आधिकारिक बयान के अनुसार, '' रेलवे की तरफ से अग्रिम आदेशों तक भगत की कोठी—मुनाबाव—भगत की कोठी व मुनाबाव—जीरो प्वाइंट—मुनाबाव थार एक्सप्रेस रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है.''

रेलवे के एक अन्य प्रवक्ता ने ट्रेन रद्द किए जाने का कारण तो नहीं बताया लेकिन एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि इसकी वजह इलाके में भारी बारिश के कारण पटरियों पर पानी जमा होना नहीं है. उन्होंने बताया कि इस इस ट्रेन में पाकिस्तान जाने के लिए 45 लोगों ने टिकट लिए थे.

उल्लेखनीय है कि थार रेल सेवा भारत के जोधपुर को पाकिस्तान के कराची से जोड़ती है. भारत की थार लिंक एक्सप्रेस भगत की कोठी जोधपुर से रात दस बजे रवाना होती है. यह शनिवार को पाकिस्तान में जीरो प्वाइंट स्टेशन पहुंचती है जहां यात्री ट्रेन बदलते हैं.

पाकिस्तान जाने वाले यात्री यहां से थार एक्सप्रेस में सवार होते हैं जबकि थार एक्सप्रेस से वहां पहुंच कर भारत आने वाले यात्री लौटती थार लिंक एक्सप्रेस में सवार होते हैं. थार लिंक एक्सप्रेस में आने वाले यात्रियों व उनके दस्तावेजों की जांच मुनाबाव स्टेशन पर होती है जिसके बाद ट्रेन को आगे जोधपुर के लिए रवाना किया जाता है.

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में ताजा खटास के बीच दोनों देशों के बीच इस सेवा के परिचालन को लेकर भी संशय के बादल मंडरा रहे थे. पिछले शुक्रवार शनिवार को 165 यात्री पाकिस्तान गए थे और उतनी की संख्या में यात्री वहां से भारत आए थे. बता दें कि पाकिस्तान ने पहले ही कश्मीर को लेकर तनाव की वजह से समझौता और थार एक्सप्रेस रेल सेवा बंद कर रखी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
48 घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर से लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
48 घंटे बाद ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
लैंड डील केस में कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा पर गिरी गाज, ईडी ने किया गिरफ्तार
लैंड डील केस में कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा पर गिरी गाज, ईडी ने किया गिरफ्तार
मुश्किल गुजरेंगे अगले 14 दिन! उत्तर में भीषण गर्मी तो दक्षिण में बारिश का कहर, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
मुश्किल गुजरेंगे अगले 14 दिन! उत्तर में भीषण गर्मी तो दक्षिण में बारिश का कहर, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget