एक्सप्लोरर

'खाली करें भारतीय क्षेत्र', जम्मू कश्मीर पर बयान को लेकर भारत की पाकिस्तान को दो टूक

MEA on Pakistan: लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोल दी थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सरकारी दमन का लगाया.

MEA on Pakistan: जम्मू कश्मीर को लेकर दिए बयान के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. इस दौरान भारत के विदेश मंत्रालय ने पीओके (PoK) का भी जिक्र किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा ने कहा कि दुनिया जानती है कि असली मुद्दा पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है. उन्होंने कहा कि वास्तव में यह क्षेत्र शांति और सुरक्षा के लिए बड़ी बाधा है.

विदेश मंत्रालय ने किया PoK का जिक्र

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि झूठ फैलाने के बजाय पाकिस्तान को अपने अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (16 मार्च 2025) को मशहूर पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन को दिए इंटरव्यू में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोल दी थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और जम्मू कश्मीर को लेकर उल्टे बयान देने लगा.

जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का आरोप

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (17 मार्च 2025) को पीएम मोदी के बयान को एकतरफा बताते हुए जम्मू-कश्मीर को विवादित मुद्दा बताया. पाकिस्तान ने कहा, "जम्मू-कश्मीर का सात दशकों पुराना विवाद भारत के संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान और कश्मीरी लोगों को दिए आश्वासनों के बाद भी नहीं सुलझा है." पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सरकारी दमन का भी आरोप लगाया.

पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में कहा था कि भारत की ओर से शांति समझौते को लेकर किए गए प्रयासों की हर कोशिश को शत्रुता और धोखेबाजी से नाकाम कर दिया गया. कहीं भी आतंकी हमले होते हैं तो उसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं. उम्मीद है पाकिस्तान को अक्ल आएगी. भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है." पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान के लोग भी शांति चाहते हैं, क्योंकि वे भी संघर्ष, अशांति, और निरंतर आतंकी माहौल में रहने से थक चुके होंगे.

ये भी पढ़ें : 'सरकार के कहने पर पुलिस ने हिंसा फैलाने की दी छूट', नागपुर मामले पर जमात ए इस्लामी हिंद का बड़ा आरोप

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget