एक्सप्लोरर

'मिलन' एक्सरसाइज के लिए भारत ने रूस-अमेरिका समेत इन देशों को भेजा न्योता

पहली बार 1995 में शुरू हुई ये एक्सरसाइज पहली बार विशाखापट्टनम में होने जा रही है. इससे पहले तक ये अंडमान निकोबार में होती थी.

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने 41 देशों को विशाखापट्टनम में होने वाली 'मिलन' एक्सरसाइज के लिए आमंत्रित किया है. ये युद्धभ्यास अगले साल मार्च के महीने में विशाखापट्टनम में होने जा रहा है. रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को संसद में एक लिखित सवाल के जवाब में ये जानकारी दी. साथ ही उन्होनें उन 41 देशों की सूची भी संसद के पटल पर रखी जिन्हें इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण भेजा गया है. ये दो साल में एक बार होने वाली एक्सरसाइज है. पहली बार 1995 में शुरू हुई ये एक्सरसाइज पहली बार विशाखापट्टनम में होने जा रही है. इससे पहले तक ये अंडमान निकोबार में होती थी.

खास बात ये है कि मिलन एक्सरसाइज के लिए भारत ने दुनिया की दोनों महाशक्ति, रूस और अमेरिका को निमंत्रण भेजा है. रूस‌ और अमेरिका की चिर-परिचित प्रतिद्धंदिता दुनिया से छिपी नहीं है. यहां तक की जब भारत ने रूस से एस 400 मिसाइल खरीदने का करार किया था तो अमेरिका ने उसका विरोध किया था. हालांकि अमेरिका ने भारत पर अपना कड़ा कानून 'काटसा' (काउंटरिंग अमेरिकाज़ एडवर्सेरीज थ्रू सेंक्शंस) नहीं लगाया था. अमेरिका के साथ साथ जापान और आस्ट्रेलिया की नौसेनाओं को भी निमंत्रण भेजा गया है जिनके साथ भारत ने एक नया गठजोड़, 'क्वॉड' बनाया है.

वहीं भारत ने चीन को इस एक्सरसाइज के लिए न्यौता नहीं भेजा है. लेकिन साऊथ चाइना सी से जुड़े इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और मलेशिया को बुलाया गया है. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैंकॉक में एशियान-प्लस देशों के सम्मेलन में चीन पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए दक्षिण चीन सागर में 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' का आहवान किया था.

भारत ने मिलन एक्सरसाइज के लिए सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, कतर, ईरान और इजरायल सहित अफ्रीकी देश सोमालिया, जिबूती, इरीट्रिया और मोजंबिक को भी बुलावा भेजा है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा, जल्द फ्लोर टेस्ट की मांग पर आज 10.30 बजे आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सौरव गांगुली बोले- डे-नाइट टेस्ट में वर्ल्ड कप फाइनल जैसी अनुभूति हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget