एक्सप्लोरर

आतंकी साजिश से बाल बाल बचा देश, दाऊद के गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

देश को दहलाने वाले भगोड़े डॉन दाऊद की साजिश के 6 मोहरे अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. लेकिन खतरा अब भी बरकरार है.

नई दिल्ली: देश पर आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार छह आतंकियों ने कई शहरों तक विस्फोटक पहुंचाने का दावा किया है. कई राज्यों की पुलिस अब इस पूरी साजिश के तार जोड़ने में जुटी है. हालांकि कहा ये जा रहा है कि आखिरी वक्त में पर्दाफाश होने से आतंकी धमाके से देश बाल बाल बच गया.

इन आतंकियों में पहला नाम है जान मोहम्मद शेख का, जो मुंबई का रहने वाला है. उसे पुलिस ने राजस्थान के कोटा में गिरफ्तार किया. इस गैंग का दूसरा चेहरा है अबू बक्र जो यूपी के बहराइच का रहने वाला है, उसे दिल्ली से पकड़ा गया. तीसरा शख्स ओसामा है, इसे भी दिल्ली में ही गिरफ्तार किया गया. चौथा नाम मूलचंद उर्फ लाला का है, ये यूपी के रायबरेली का रहने वाला है. पांचवा नाम प्रयागराज का जीशान कमर और छठां चेहरा लखनऊ का आमिर जावेद है.

आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम
पुलिस के मुताबिक, देश के कई शहरों में विस्फोटक पहुंच चुका था. यूपी की रेकी हो चुकी थी, महाराष्ट्र की रेकी करने वाले थे. जान मोहम्मद मुंबई से यूपी जाते वक्त पकड़ा गया. जान मोहम्मद यूपी से विस्फोटक लेने जा रहा था. धमाके के लिए उत्तर प्रदेश पर सबसे ज्यादा फोकस था. कई राज्यों की पुलिस अब इस जांच में लगी है कि विस्फोटक किन शहरों में पहुंचा, इस साजिश में कुल कितने आतंकी शामिल थे. फिलहाल पुलिस को आतंकी ओसामा के दो रिश्तेदारों की तलाश है. बताया जा रहा है कि हुमैद. आतंकी ओसामा का चाचा है. हुमैद के जिम्मे IED पहुंचाने का काम था.

दूसरा संदिग्ध उबैदुर रहमान है, जो ओसामा का पिता है. सूत्रों के मुताबिक उबैदुर रहमान दुबई में हो सकता है, ये ISI के सीधे संपर्क में है. ओसामा से पूछताछ और चैट से ये खुलासा हुआ है. सूत्रों की मानें तो पहले ISI के टारगेट पर यूपी था उसके बाद महाराष्ट्र. दरअसल दाऊद ने पूरी साजिश ही 1993 के मुंबई ब्लास्ट के पैटर्न पर रची थी.

1993 की ही तरह डी कंपनी को विस्फोटक पहुंचाने और फंडिंग का काम दिया गया, दाऊद के भाई अनीस की भूमिका इस बार भी वही थी जो 1993 में थी. 1993 धमाके में लॉजिस्टिक के लिए स्थानीय गिरोह का इस्तेमाल हुआ, इस बार भी यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र के लोगों को इस्तेमाल किया जा रहा है. 1993 के धमाके में ट्रेनिंग के लिए खाड़ी देशों के रास्ते दाउद के गुर्गे पाकिस्तान पहुंचे, इस बार भी ट्रेनिंग के लिए मस्कत के रास्ते लोग पाकिस्तान भेजे गए. 1993 के धमाके में सारा कोओर्डिनेशन अनीस इब्राहिम ने किया था, 2021 में भी अनीस इब्राहिम को ही कोआर्डिनेटर बनाया गया है. साजिश ये थी कि त्यौहारों के मौके पर एक साथ कई जगहों पर धमाकों से देश को दहलाया जाए. पूरे मामले की जांच का अभी शुरुआती ही चरण है, जैसे जैसे पूछताछ होगी, वैसे वैसे पूरा आतंकी प्लान बेनकाब होगा.

ये भी पढ़ें-
100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला, मुल्ला बरादर का भी है नाम

भारत-चीन की सेनाएं एक साथ करेंगी युद्धाभ्यास, SCO देशों का चल रहा ‘पीसफुल मिशन’ एक्सरसाइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget