एक्सप्लोरर

यूरोप के साथ भारत का शिखर संवाद, अगले महीने इन तीन देशों के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

India's summit with Europe: पीएम मोदी की इस यूरोप यात्रा के एजेंडा में द्विपक्षीय संबंधों से लेकर क्षेत्रीय समीकरणों और व्यापार-निवेश तक कई अहम मुद्दे हैं.

India's summit with Europe: रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारतीय रुख से लेकर रूस से तेल खरीद पर उठाए जा रहे सवालों के बीच अगले एक पखवाड़े में भारत और यूरोप के बीच शिखर संवाद का सिलसिला नज़र आएगा. इस कड़ी में जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन और यूरोपीय संघ की प्रमुख उरसुला वान दर लियां जैसे नेता भारत आ रहे हैं. वहीं मई के पहले हफ़्ते में पीएम मोदी तीन देशों के यूरोप दौरे पर होंगे. साल 2022 के इस अपने पहले विदेश दौरे में पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस यात्रा पर जाएंगे. पीएम की इस यूरोप यात्रा के एजेंडा में द्विपक्षीय संबंधों से लेकर क्षेत्रीय समीकरणों और व्यापार-निवेश तक कई अहम मुद्दे हैं.

भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है यूरोपीय संघ

कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार यूरोप और भारत एक-दूसरे की अहमियत जानते हैं. यही वजह है कि दोनों ही तरफ इस बात का एहसास है कि उच्च स्तरीय संवाद और बातचीत के ज़रिए एक-दूसरे के पक्ष को समझते हुए आगे बढ़ा जाए, ताकि साझेदारी की अहम परियोजनाएं प्रभावित न हों. भारत के लिए यूरोपीय संघ तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है. वहीं यूरोप के लिए भी भारत न केवल एक बड़ा बाज़ार है बल्कि सप्लाई चेन मज़बूत बनाने की कोशिशों का केंद्र भी है. भारत और यूरोप के बीच बीते साल ही व्यापक व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ है.

हालांकि कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक पीएम के इस दौरे की तैयारियों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. ऐसे में अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो पीएम 1-5 मई तक तीनों यूरोपीय देशों की यात्रा पर होंगे. जर्मनी में जहाँ पीएम मोदी नए जर्मन चांसलर ओलोफ शुल्टज के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात करेंगे.दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाक़ात होगी. वहीं डेमनार्क में भारत-नॉर्डिक क्षेत्र देशों के बीच शिखर वार्ता के साथ ही मोदी की कई अहम द्विपक्षीय मुलाकातें होनी हैं. यूरोप के नॉर्डिक क्षेत्र में डेनमार्क के अलावा फ़िनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, आइसलैंड आदि देश आते हैं.

कोपनहेगन में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे मोदी

डेनमार्क यात्रा के दौरान पीएम मोदी कोपनहेगन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे. लंबे अर्से बाद पीएम विदेशी धरती पर भारतीय मूल के लोगों से संवाद करते नज़र आएंगे. गौरतलब है कि पीएम की डेनमार्क यात्रा से पहले भारत के हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से मोटे धान का निर्यात शुरु किया गया है. यूरोप के देशों में भारत अपने कृषि उत्पादों के लिए बड़ा बाज़ार देख रहा है. बीते साल भारत अक्टूबर में भारत दौरे पर आईं डेनमार्क की पीएम मेते फ्रेड्रिकसन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच जलवायु परिवर्तन, ग़ैर-पारंपरिक ऊर्जा तकनीक से लेकर कृषि तक कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई थी.

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा भी अहम

यूरोप दौरे के कड़ी में पीएम फ्रांस भी जाएंगे. राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के चुनाव अभियान के बीच पीएम मोदी के छोटे पेरिस दौरे को भी अहम माना जा रहा है. ध्यान रहे कि राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत-फ्रांस संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पीएम की इस यात्रा में भारत और फ़्रांस के बीच नए निवेश और व्यापार समझौतों पर दस्तख़त की उम्मीद की जा रही है. यूरोपीय संघ की प्रमुख उरसुला वान दर लियां के 24-25 अप्रैल की भारत यात्रा और उससे पहले ब्रिटिश पीएम की 21-22 अप्रैल के भारत दौरे में भी शीर्ष संवाद की कड़ी को बढ़ाने की ही क़वायद होगी.

ग़ौरतलब है कि यूरोपीय देश यूक्रेन युद्ध के मद्देनज़र भारत से रूस के खिलाफ सख़्त रुख़ अपनाने और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं. वहीं बीते दिनों भारत ने रूस से तेल जारी तेल ख़रीद के मामले में यूरोपीय संघ के फ़ैसलों पर भी तंज किया था. अमेरिका में हुई 2+2 वार्ता के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान भारत को दी जा रही सलाहों और नसीहतों पर कहा था कि जितना तेल यूरोप एक दोपहर में रूस से ख़रीदता है उतना तेल भारत एक महीने में लेता है. लिहाज़ा नसीहतें देने वाले तथ्य भी देख लें.

यह भी पढ़ें-

WHO Global Centre: पीएम मोदी बोले- दुनिया में हेल्थ एंड वेलनेस का बड़ा साक्षी बन रहा भारत, ग्लोबल सेंटर के लिए रखे ये 5 लक्ष्य

AAP नेता आतिशी का बड़ा दावा - दिल्ली हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ, मुख्य आरोपी की तस्वीरें की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और...’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप
‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और...’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार
ठग सुकेश और जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर कोर्ट ने दिया ये सख्त निर्देश
ठग सुकेश और जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर कोर्ट ने दिया ये सख्त निर्देश

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
नोएडा में CUET UG परीक्षा लेट होने पर छात्रों का हंगामा, NTA मुर्दाबाद के लगाए नारे
नोएडा में CUET UG परीक्षा लेट होने पर छात्रों का हंगामा, NTA मुर्दाबाद के लगाए नारे
गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका
गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट
Foreign Woman Train Experience Video: भारत आई ट्रैवल ब्लॉगर का ट्रेन में बाथरूम तक किया पीछा, वीडियो में शेयर किया का डरावना एक्सपीरियंस
भारत आई ट्रैवल ब्लॉगर का ट्रेन में बाथरूम तक किया पीछा, वीडियो में शेयर किया का डरावना एक्सपीरियंस
Embed widget