एक्सप्लोरर

Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटों में 18 हजार 346 नए केस दर्ज, 209 दिन बाद सबसे कम

India Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 263 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

India Coronavirus Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 263 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 209 दिनों के बाद आज सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 49 हजार 260 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 29 हजार 639 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 52 हजार 902 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 53 हजार 48 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 50 हजार 886 लोग ठीक हो चुके हैं.

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 91 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 91 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 72 लाख 51 हजार 419 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 91 करोड़ 54 लाख 65 हजार 826 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11 लाख 41 हजार 642 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 53 लाख 94 हजार 42 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

केरल में 8850 नए मामले दर्ज, 149 मरीजों की मौत

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 850 नए मामले सामने आए है. वहीं, 149 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 25 हजार 526 लोग मर चुके हैं. यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47 लाख 29 हजार 83 हो गई हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी एक लाख 28 हजार 736 है.

यह भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई ने फिर दिया बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए ताजा कीमतें

लखीमपुर हिंसा: संजय सिंह ने ट्वीट किया वीडियो, किसानों को कुचलती दिख रही हैं दो SUV, ड्राइवर का चेहरा साफ नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget