एक्सप्लोरर

भारत ने पिछले 10 सालों में सर्वाधिक 27.3 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाया: UN की रिपोर्ट

देश में पिछले करीब 10 सालों में 27.3 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकले हैं. UN की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है.

संयुक्त राष्ट्र: भारत में 2005-06 से लेकर 2015-16 के दौरान 27.3 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकले हैं. यह इस दौरान किसी भी देश में गरीबों की संख्या में सर्वाधिक कमी है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी.

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (ओपीएचआई) द्वारा जारी किये गये आंकड़ों से पता चलता है कि 75 में से 65 देशों में 2000 से 2019 के बीच बहुआयामी गरीबी स्तर में काफी कमी आयी है.

बहुआयामी गरीबी दैनिक जीवन में गरीब लोगों द्वारा अनुभव किये जाने वाले विभिन्न अभावों को समाहित करती है - जैसे कि खराब स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी, जीवन स्तर में अपर्याप्तता, काम की खराब गुणवत्ता, हिंसा का खतरा, और ऐसे क्षेत्रों में रहना जो पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं.

इन 65 देशों में से 50 ने भी गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या को कम किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे बड़ी कमी भारत में आयी, जहां 27.3 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठने में कामयाब रहे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चार देशों- आर्मेनिया (2010–2015 / 2016), भारत (2005 / 2014-15 / 2016), निकारागुआ (2001–2011 / 2012) और उत्तर मैसेडोनिया (2005/2014) ने अपने वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) को आधा कर दिया. ये देश दिखाते हैं कि बहुत भिन्न गरीबी स्तर वाले देशों के लिये क्या संभव है.

रिपोर्ट के अनुसार चार देशों ने अपने एमपीआई मूल्य को आधा कर दिया और बहुसंख्यक गरीब लोगों की संख्या में सबसे बड़ी (27.3 करोड़) कमी आयी.

रिपोर्ट में कहा गया, "चौदह देशों ने अपने सभी उप-प्रादेशिक क्षेत्रों में बहुआयामी गरीबी को कम किया: बांग्लादेश, बोलीविया, किंगडम ऑफ़ एसावातिनी, गैबॉन, गाम्बिया, गुयाना, भारत, लाइबेरिया, माली, मोज़ाम्बिक, नाइजर, निकाराबुआ, नेपाल और रवांडा.’’

हालांकि इसमें आशंका व्यक्त की गयी कि गरीबी के मोर्चे पर हुई प्रगति पर कोरोना वायरस महामारी का प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

राजनाथ सिंह बोले- स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते, जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget