एक्सप्लोरर

देशभर में कोरोना के करीब 32 हजार मरीज, अब तक मरने वालों की संख्या 1008 हुई

22,982 लोगों का अब भी अस्पतालों में संक्रमण का इलाज चल रहा है. संक्रमित हुये मरीजों में कुल मामलों में 111 विदेशी भी शामिल हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,008 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,787 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,796 मरीज ठीक हो गए हैं और एक मरीज देश से चला गया था. वहीं 22,982 लोगों का अब भी अस्पतालों में संक्रमण का इलाज चल रहा है. संक्रमित हुये मरीजों में कुल मामलों में 111 विदेशी भी शामिल हैं.

मंगलवार शाम से कुल 71 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच पांच, पश्चिम बंगाल में दो मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है.

देश में कोविड-19 से हुई 1,008 मौतों में से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 119, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 36 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है. तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 25, पश्चिम बंगाल में 22 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि कर्नाटक में 20 मरीजों ने संक्रमण के कारण मौत हुयी है. बीमारी से पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में आठ, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है. मंत्रालय के आंकड़े बुधवार शाम को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 9,318 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं. इसके बाद गुजरात में 3,744, दिल्ली में 3,314, मध्य प्रदेश में 2,561, राजस्थान में 2,364, उत्तर प्रदेश में 2,115 और तमिलनाडु में 2,058 लोग संक्रमित हैं.

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,332 और तेलंगाना में 1,012 हो गई है. पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 725, जम्मू-कश्मीर में 565, कर्नाटक में 532, केरल में 486, बिहार में 383 और पंजाब में 322 हो गई है. हरियाणा में कोरोना वायरस के 310 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 119 मामले हैं. झारखंड में 105 और उत्तराखंड में 54 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं.

चंडीगढ़ में 56 मामले हैं तो हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हुए हैं. छत्तीसगढ़ और असम में 38-38 लोग संक्रमित हुए हैं. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 22 लोगों को अपनी चपेट में लिया है. मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं.

मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारों से आंकड़े मिलने के समय में अंतर के कारण राज्यों की सूची में दिये गये आंकड़े, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से भिन्न हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget