एक्सप्लोरर

Weather Update: ठंडे मौसम के बाद अब गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, अगले 5 दिनों में इन राज्यों का चढ़ेगा पारा

Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि 1901 में मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से भारत में इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया है.

India Meteorological Department: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (8 अप्रैल) को कहा कि अगले पांच दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपनी एडवाजरी में कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गरज और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है. एडवाजरी में कहा गया है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

इस महीने की शुरुआत में, मौसम विभाग ने कहा था कि देश के कई हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के हिस्सों को छोड़कर, अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. 
 
जलवायु परिवर्तन से वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी  

मौसम विभाग के डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, "बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में काफी अधिक दिनों तक लू चलने का अनुमान है." इसके अलावा विश्व में जलवायु परिवर्तन वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी कर रहा है.

1901 के बाद फरवरी सबसे गर्म

आईएमडी के अनुसार, 1901 में मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से भारत में इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभों के कारण सामान्य से अधिक बारिश ने मार्च में तापमान को नियंत्रित रखा.

बारिश से फसलों को नुकसान

वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के कई हिस्सों में लंबे समय तक बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Visit Telangana: 'विपक्षी दल कोर्ट में संरक्षण मांगने गए थे कि हमारी भ्रष्टाचार की जांच न हो लेकिन...', पीएम मोदी ने किया कटाक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget