एक्सप्लोरर

मुंबई में आज 3.65 मीटर हाई टाइड के आने की आशंका, मौसम विभाग ने दी जानकारी

कहा गया है कि आज लगभग 3: 50 तक मुंबई में 3.65 मीटर का हाई टाइड आने की संभावना है.

मुंबई: मुंबई में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बारिश के बुधवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अब इसी बीच कहा गया है कि आज लगभग 3: 50 तक मुंबई में 3.65 मीटर का हाई टाइड आने की संभावना है. मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश से बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. अधिकारी ने बताया कि मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी. मुंबई में रात में कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केन्द्र के उप महानिदेश के. एस. होसालिकर ने कहा, ‘‘मुंबई में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई जो अब तक की सर्वाधिक बारिशों में से एक है.’’ उन्होंने शहर और उपनगरों में बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई.

आईएमडी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सांताक्रूज वेधशाला में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 286.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि महाराष्ट्र की राजाधानी में अभी तक की चौथी सर्वाधिक बारिश थी. इसी दौरान कोलाबा में 147.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आईएमडी मुंबई के अनुसार सांताक्रूज वेधशाला के 1974 से लेकर अभी तक के आंकड़ों के अनुसार 23 सितम्बर 1981 को 24 घंटे में 318.2 मिमी, 23 सितम्बर 1993 को इतनी ही अवधि में 312.4 मिमी और 20 सितम्बर 2017 को 24 घंटे में 303.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ आज दर्ज की गई 286.4 मिमी बारिश 1974 से 2000 के बीच चौथी सबसे अधिक बारिश है.’’ आईएमडी के अनुसार 15 मिमी से कम बारिश को हल्की, 15 से 64.5 मिमी बारिश को मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक को भारी बारिश माना जाता है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मुंबई के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 120 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. वहीं निकटवर्ती ठाणे के कोपरी में 195.3 मिमी, चिराक नगर में 136.5 मिमी और ढोकली इलाके में 127 मिमी बारिश दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget