एक्सप्लोरर

INDIA Alliance: 'रावण के भी थे 10 सिर', विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के पीएम फेस को लेकर बोले एकनाथ शिंदे

Opposition Party Meet: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी गठबंधन को नसीहत देते हुए कहा है कि आग से मत खेलो जल जाओगे.

INDIA Meeting in Mumbai: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की तुलना रावण से कर दी. गुरुवार (31 अगस्त) को महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के प्रवरनगर में सहकारी आंदोलन के अग्रणी नेता डॉ विट्ठलराव विखे पाटिल की जयंती पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के गठबंधन पर तंज किया. उन्होंने कहा, "सभी विपक्षी दल एक साथ आकर मोदी जी को हराने की रणनीति बना रहे हैं लेकिन मैं उन्हें सलाह दूंगा कि आग से मत खेलो, जल जाओगे."

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, "कल किसी ने (उद्धव ठाकरे) कहा था कि उनके पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं और उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी के पास कोई और चेहरा है? वे (विपक्षी गठबंधन) कहते हैं कि उनके कई चेहरे हैं, हम जानते हैं. रावण के कई चेहरे हैं. एक तरफ रावण है और दूसरी तरफ यहां हम भगवान श्री राम के भक्त हैं."

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार (30 अगस्त) को बीजेपी से कहा था कि विपक्षी दल इंडिया गुट के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी से पूछा था कि क्या उनके पास प्रधानमंत्री के अलावा कोई और चेहरा है. 

'नाम बड़े और दर्शन छोटे'

विट्ठलराव पाटिल की जयंती में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने भी इंडिया गठबंधन की बैठक पर तंज किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने गठबंधन की ही बात कर सकते हैं, क्योंकि वही उनके पास एकमात्र आश्रय बचा है.

उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नाम पर जोर देते हुए कहा, " 'इंडिया'...यह एक अजीब नाम है. मुझे लगता है यह 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' के अलावा कुछ नहीं है. इन लोगों के लिए नाम ही एकमात्र सहारा बचा है. वे इस नाम का उपयोग करके नदी पार करना चाहते हैं. सिर्फ इस नाम के इस्तेमाल से नदी को पार नहीं किया जा सकता. अकेले नाम के इस्तेमाल से इस भंवर को पार नहीं किया जा सकता, इसके लिए 'कर्म' की दरकार होती है."

ये भी पढ़ें:

यूसीसी, एक देश-एक चुनाव, महिला आरक्षण... संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकते हैं ये बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget