एक्सप्लोरर

India-Maldives Row: कौन हैं मालदीव के वो 5 नेता, जो कर रहे पीएम मोदी और भारत का सपोर्ट

मालदीव के विदेश मंत्री, पूर्व राष्ट्रपति से लेकर विपक्षी नेता तक भारत और पीएम मोदी के सपोर्ट में उतर आए हैं. उन्होंने भारत और पीएम मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी की कड़ी निंदा की है.

मालदीव के तीन मंत्रियों की आपत्तिजनक बयानबाजी से शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है. देश में बॉयकॉट मालदीव शुरू हो गया है और कई लोगों ने मालदीव के लिए फ्लाइट और होटल बुकिंग कैंसिल करवा दी है. आम जनता से लेकर फिल्मी हस्तियां भी भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र के सपोर्ट में उतर आई हैं. इस बीच मालदीव के कई दिग्गज नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र और भारत का सपोर्ट किया है और आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है.

राजनीतिक संकट हो, आर्थिक मदद हो या फिर कोई आपदा हो जब-जब मालदीव को मदद की जरूरत थी, तब-तब भारत उसके साथ खड़ा नजर आया. 2020 में जब कोरोना महामारी का संकट पूरी दुनिया पर छाया हुआ था, तब भी भारत सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम वहां भेजी और टीकाकरण अभियान भी चलाया. आइए अब जानते हैं मालदीव के वो नेता कौन हैं, जो विवाद के बीच भारत के समर्थन में खड़े हो गए हैं-

मारिया अहमद दीदी
मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री  मारिया अहमद दीदी ने भारत को देश की '911 कॉल' बताते हुए तमाम बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह मालदीव सरकार की अदूरदर्शिता को दिखाता है. मारिया अहमद दीदी ने भारत को विश्वसनीय सहयोगी बताते हुए कहा कि रक्षा समेत विभिन्न सेक्टर्स में जब भी मालदीव को मदद की जरूरत थी तो भारत ने हमेशा साथ दिया है.  

मरिया अहमद दीदी ने कहा, 'हम एक छोटा देश हैं और सभी के साथ हमारी दोस्ती है, लेकिन हम इससे इनकार नहीं कर सकते कि हम भारत के साथ बॉर्डर साझा करते हैं. हमारी रक्षा चिंताएं समान हैं और भारत ने हमेशा हमारी मदद की है. अलग-अलग सेक्टर्स में मदद करके उन्होंने हमें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की है.'

फयाज इस्माइल
मालदीव की विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख फयाज इस्माइल ने मोहम्मद मुइज्जू सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह आपत्तिजनक बयानबाजी उन लोगों की व्यक्तिगत राय है और उन्हें लगता है कि सरकार को इस मामले में कड़ा रुख अपनाना चाहिए. फयाज इस्माइल ने कहा कि सोशल मीडिया के कारण भारतीयों और मालदीव के लोगों तक यह मामला फैल गया है. अब यह सिर्फ सरकारों के बीच का मामला नहीं रह गया.

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इस पर बहस बढ़ेगी मामला बढ़ेगा इसलिए सरकार को चाहिए कि वह साफ करे कि ऐसा उनका मानना नहीं है, जो कहा गया वह उन लोगों के व्यक्तिगत विचार हैं, जिन्हें दुर्भाग्य से सरकार में पद मिला. उन्होंने जोर दिया कि भारतीयों, मालदीव के लोगों और पूरी दुनिया के लोगों के सामने इसे साफ किए जाने की जरूरत है.

मूसा जमीर
मोहम्मद मुइज्जू सरकार में विदेश मंत्री मूसा जमीर भी भारत और पीएम मोदी के सपोर्ट में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्क को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है और जो बोला गया वैसा मालदीव सरकार का मानना नहीं है. उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान और समझ के आधार पर हम सभी के साथ और खासतौर से अपने पड़ोसियों के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मोहम्मद सोलेह
पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलेह ने कहा, 'हम मलदीव सरकार के मंत्रियों की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा करते हैं. भारत हमेशा मालदीव का अच्छा मित्र रहा है और इस तरह की टिप्पणी करके दोनों देशों के सदियों पुराने रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डालने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.'

अब्दुल्ला शाहिद
मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया और कहा कि ऐसे लोगों को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि उन्हें लोग जानते हैं. वह कोई सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'पब्लिक फिगर्स को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए और याद रखना चाहिए कि वह सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नहीं हैं. उन पर देश के हित की रक्षा करने की जिम्मेदारी है.'

उन्होंने कहा, 'भारत एक परखा हुआ और अटूट सहयोगी है. हर मुश्किल में वह मदद के लिए सबसे पहले आगे आने वालों में से है. हमारा रिश्ता सम्मान, इतिहास, संस्कृति और लोगों के बीच मजबूत संबंधों से जुड़ा है.'

यह भी पढ़ें:-
Maldives-China Relations: भारत से विवाद...चीन के रथ पर सवार, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने किए ये 20 समझौते, OROB भी लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget