एक्सप्लोरर

गिलगित-बाल्टिस्तान पर भारत की पाक को दो टूक, कहा- ये हमारा अभिन्न अंग, बदलाव बर्दाश्त नहीं

भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि पीओके समेत पूरा जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है. हालांकि पाकिस्तान ने भारत की आपत्ति को खारिज करते हुए जम्मू कश्मीर और पीओके को विवादित क्षेत्र बताया.

नई दिल्ली: गिलगित-बाल्टिस्तान के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं. भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को समन भेजकर गिलगित-बाल्टिस्तान मामले में इस्लामाबाद के आदेश पर सख्त आपत्ति जताई है. गिलगित-बाल्टिस्तान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का हिस्सा है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भारत में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को आज समन भेजकर पाकिस्तान सरकार के तथाकथित गिलगित बाल्टिस्तान आदेश 2018 का कड़ा विरोध किया गया है. गिलगित-बाल्टिस्तान समेत संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग मंत्रालय ने कहा, "साफ-साफ बता दिया गया है कि 1947 के परिग्रहण के आधार पर तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान समेत संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. बलपूर्वक और अवैध तरीके से कब्जा करने से पाकिस्तान के पास प्रदेश के किसी भी हिस्से का दर्जा बदलने के किसी भी कार्रवाई करने का कोई कानूनी आधार नहीं है और यह पूर्णरूप से अस्वीकार्य है. अधिग्रहीत क्षेत्रों का दर्जा बदलने के बजाय पाकिस्तान को तुरंत सभी क्षेत्रों से अवैध कब्जा हटा लेना चाहिए." क्या है पूरा मामला? दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खाकन अब्बासी ने रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए एक सुधार पैकेज को लागू करने की घोषणा की, जिस पर काफी शोरशराबा मचा. स्थानीय विधानसभा में सदस्यों ने जोरदार तरीके से इसका विरोध किया. अब्बासी ने 31वें संविधान संशोधन का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान की संसद ने जनजातीय क्षेत्र और वहां की जनता को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रपति की शक्ति समाप्त करते हुए एक संवैधानिक संशोधन विधेयक पारित किया है. नया कानून लागू कर सकते हैं पाक पीएम पाकिस्तान की तरफ से जारी अध्यादेश के मुताबिक, गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र के न्यायिक, संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकार पाकिस्तानी पीएम के हाथ में दे दिए. इसका मतलब ये हुआ कि अब पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकान अब्बासी इस क्षेत्र में किसी भी कानून में बदलाव कर सकते हैं या नया कानून लागू कर सकते हैं. पाकिस्तान ने खारिज की भारत की आपत्ति ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान का ये कदम गिलगित बाल्टिस्तान को पाक के पांचवें प्रांत के रूप में घोषित करने की साजिश हो सकती है. भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि पीओके समेत पूरा जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है. हालांकि पाकिस्तान ने भारत की आपत्ति को खारिज करते हुए जम्मू कश्मीर और पीओके को विवादित क्षेत्र बताया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget