एक्सप्लोरर

पूरे देश में भारी बारिश से तबाही का मंजर, अब तक कुल 1400 लोगों की मौत

केरल में 488 लोगों की मौत के साथ 14 लाख से भी ज्यादा लोग बेघर हुए हैं, जो राहत कैंपों में रह रहे हैं.

नई दिल्ली: भारी बारिश से इस साल तबाही मची हुई है. गृह मंत्रालय के मुताबिक इस साल बारिश में अब तक केरल के 488 समेत कुल 1400 लोगों ने जान गवाई. यह सिलसिला अभी रुका भी नहीं था कि पिछले 24 घंटे में यूपी में बिजली गिरने और भारी बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई. केरल में 488 लोगों की मौत के साथ 14 लाख से भी ज्यादा लोग बेघर हुए हैं, जो राहत कैंपों में रह रहे हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में राहत कैंप लगाए गए हैं. भारी बारिश से राज्य के दक्षिणी हिस्से में चलते 57 हजार हेक्टेयर से भी ज्यादा जमीन को नुकसान पहुंचा है.

अगर दूसरे राज्यों की बात करें तो यूपी में अबतक 254, पश्चिम बंगाल में 210, कर्नाटक में 170, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 50, उत्तराखंड में 37, ओडिशा में 29 और नागालैंड में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. इन सब के अलावा अब तक 43 लोग लापता हो चुके हैं. जिनमें से 15 केरल, 14 यूपी, 5 पश्चिम बंगाल, 6 उत्तराखंड और तीन कर्नाटक के हैं. जबकि 10 राज्यों में कुल 386 लोग घायल हुए हैं.

पूरे देश में जमीन को पहुंचा काफी नुकसान

बारिश और बाढ़ से ओडिशा के 30, महाराष्ट्र के 26, असम के 25, यूपी और पश्चिम बंगाल के 23, केरल के 14, उत्तराखंड के 13, कर्नाटक और नागालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले प्रभावित हुए हैं. असम में अब तक 11.47 लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. जबकि 27,964 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा है. साथ ही पश्चिम बंगाल में 2.28 लाख लोग प्रभावित हुए और 48,552 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा. यूपी में 3.42 लाख लोग प्रभावित हुए और 50,873 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा. कर्नाटक में 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए और 3,521 हेक्टेयर जमीन को नुकासान पहुंचा.

2019 में JNU छात्र नेताओं की दस्तक, बिहार से कन्हैया तो J&K से शेहला लड़ सकती हैं चुनाव

केरल के बाद अब यूपी में बारिश का कहर

केरल के बाद अब बारिश का कहर यूपी में देखने को मिल रहा है. जहां ललितपुर में बेतवा नदी में उफान के चलते 6 मजदूर नदी के बीच में एक टापू पर फंस गए. जिन्हें बाद में सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद से सुरक्षित बचाया गया. वहीं राज्य के शामली में तेज बारिश के चलते पूरा शहर ही टापू में तब्दील हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के अलावा नालों की सफाई न होना भी शहर में जलभराव की वजह बना. जिसकी वजह से सहारन जा रही एक बस अंडरपास में फंस गई. 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जेसीबी की मदद से निकाला जा सका. वहीं कानपुर और उन्नाव में गंगा का पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है. गंगा किनारे रहने वाले लोगों को कैंपों में भेजा गया है. अब तक उन्नाव और उसके आस-पास की जगहों के 394 लोगों को घर छोड़कर राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है.

भीमा कोरेगांव मामला: बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र पुलिस से पूछा- जब मामला कोर्ट में है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों किया?

एमपी के छतरपुर में भारी बारिश के चलते रानी खेरा गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं. पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुका है. रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए लोगों तक राहत सामग्री और दवाईयां पहुंचाई जा रही हैं. जबकि राज्य के टीकमगढ़ जिले में जामनी और बेतवा नदी के बाधों का पानी छोड़े जाने से 25 लोग फंस गए थे. जिन्हें बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाला गया.

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया फरमानः टिकट चाहिए तो करना होगा ये जरूरी काम

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव जैसी समस्याएं आ रही हैं. साथ ही बिहार और उत्तराखंड के हालात भी भारी बारिश की वजह से बदतर बने हुए हैं.

लगातार 10वें दिन बढ़े दाम, मुंबई में पेट्रोल 86.56 पहुंचा, डीजल 73 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget