एक्सप्लोरर

2023 में विदेशों में 86 भारतीयों पर हमले, ब्रिटेन और कनाडा में सबसे ज्यादा घटनाएं

Kirti Vardhan Singh: 2023 में विदेशों में 86 भारतीय नागरिकों पर हमले या हत्या के मामले सामने आए हैं. सरकार इन घटनाओं की सुरक्षा और जांच के लिए संबंधित देशों से बातचीत कर रही है.

Indian Migrant Issues: भारत सरकार के विदेश मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार (12 दिसंबर) को संसद में एक लिखित उत्तर में बताया कि साल 2023 में विदेशों में कुल 86 भारतीय नागरिकों पर हमले किए गए या उनकी हत्या कर दी गई. यह आंकड़ा पिछले दो वर्षों से ज्यादा है क्योंकि 2021 में 29, और 2022 में 57 भारतीय नागरिकों पर हमले हुए थे.

कीर्ति वर्धन सिंह की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 2023 में अमेरिका में 12 भारतीय नागरिकों पर हमले हुए. वहीं कनाडा, ब्रिटेन और सऊदी अरब में 10-10 भारतीय नागरिकों को शिकार बनाया गया. उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय मिशन और दूतावास इन घटनाओं की निगरानी रखते हैं और संबंधित देशों की सरकारों से मामले की उचित जांच और अपराधियों को दंडित करने की अपील करते हैं.

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर मंत्री ने क्या कहा? 

सुरक्षा को लेकर विदेश मंत्रालय ने हमेशा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. मंत्री ने कहा “हमारे मिशन और पोस्ट सतर्क रहते हैं और किसी भी अप्रिय घटना की निगरानी करते हैं. इन घटनाओं को संबंधित देशों के अधिकारियों से तुरंत उठाया जाता है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि मामले की पूरी जांच हो और अपराधियों को सजा मिले.” इसके अलावा, इन मुद्दों को संबंधित देशों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तर पर भी उठाया जाता है.

भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या

एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय नागरिकता त्याग करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी है. 2019 में ये संख्या 1,44,017 थी जबकि 2023 में ये आंकड़ा 2,16,219 तक पहुंच गया. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि नागरिकता छोड़ने वालों के राज्यवार आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उन्होंने 135 देशों के नाम शेयर किए हैं जिनकी नागरिकता भारतीयों ने प्राप्त की है. इनमें ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, और पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं.

पाकिस्तान और श्रीलंका में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार श्रीलंका और पाकिस्तान में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की घटनाएं भी बढ़ी हैं. 2023 में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जबकि 2024 में ये संख्या बढ़कर 535 हो गई. इसी प्रकार पाकिस्तान में 2023 में 9 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए थे जबकि 2024 के पहले छह महीने में ये संख्या 19 हो गई. इसके अलावा श्रीलंकाई अधिकारियों ने 35 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को 2023 में जब्त किया था और 2024 में यह संख्या 71 तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: 'भारत के खिलाफ जिहाद, असलहा, RDX....', PAK एक्सपर्ट का दावा इंडिया के खिलाफ यूनुस सरकार रच रही बड़ी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget