एक्सप्लोरर

भारत की पहली स्पेस-वॉर एक्सरसाइज 'इंटस्पेसएक्स' जुलाई में, नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी करेगी आयोजित

'इंटस्पेसएक्स' एक्सरसाइज में सैन्य-अधिकारियों के साथ साथ स्पेस-साईंटिस्ट और इस क्षेत्र में रिसर्च कर रहे स्कॉलर्स भी हिस्सा लेंगे. रक्षा मंत्रालय के‌ अंतर्गत आने वाली नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी इसे आयोजित करेगी.

नई दिल्लीः अंतिरक्ष में लगातार चीन के बढ़ते दबदबे‌ के बीच भारत पहला स्पेस-वॉर युद्धभ्यास करने जा रहा है. ये एक्सरसाइज जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी जिसमें भारत अंतरिक्ष में अपनी ताकत परखने की कोशिश करेगा. आपको बता दें कि मार्च के महीने में ही भारत ने पहली एंटी-सैटेलाइट,‌ एसैट मिसाइल का सफल परीक्षण किया था.

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि 'इंटस्पेसएक्स' नाम की इस‌‌ एक्सरसाइज में सैन्य-अधिकारियों के साथ साथ स्पेस-साईंटिस्ट और इस क्षेत्र में रिसर्च कर रहे स्कॉलर्स भी हिस्सा लेंगे. ये एक 'टेबल-टॉप' एक्सरसाइज होगी जिसे रक्षा मंत्रालय के‌ अंतर्गत आने वाली नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी आयोजित करेगी.‌

आपको बता दें कि चीन ने हाल ही में यैलो-सी से एक साथ सैटेलाइट और एक रॉकेट को लांच किया था. हालांकि इस‌ लांच की और ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि सैटेलाइट के साथ रॉकेट को लांच करना दिखाता है कि चीन स्पेस में अपना दबदबा कायम करना चाहता है. हालांकि चीन ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल वर्ष 2007 में ही लांच कर दी थी, लेकिन हाल ही में जो लांच किया गया वो समंदर में एक प्लेटफार्म किया गया.

भारत की इंटस्पेसएक्स एक्सरसाइज से जुड़े एक सैन्य अफसर के मुताबिक, एसैट मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत भी स्पेस-पॉवर की श्रेणी में आ गया है और अंतिरक्ष में अपने संसाधनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. इस‌ वॉर-गेम्स के जरिए भारत अपनी ताकत को परखने का काम करेगा.

आपको बता दें कि हाल ही में भारत ने डिफेंस‌ स्पेस एजेंसी का गठन किया है जो खास तौर से अंतरिक्ष में भारत के सैटेलाईट्स इत्यादि की सुरक्षा का दायित्व निभाएगी. ये स्पेस एजेंसी ट्राई-सर्विस होगी यानि इसमें वायुसेना और नौसेना के साथ साथ थलसेना के अधिकारी भी होंगे.‌ इसका मुख्यालय माना जा रहा है कि बेंगलुरू में होगा और फिलहाल जितने में सैटेलाइट इमेजरी सेंटर्स हैं वो सीधे इस स्पेस एजेंसी को रिपोर्ट करेंगे. वायुसेना का एक टू-स्टार ऑफिसर यानि एयर वाइस मार्शल रैंक का अधिकारी इसका मुखिया होगा. निकट भविष्य में इस एजेंसी को यूएस और चीन की तर्ज पर स्पेस कमांड भी बदल दिया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget