एक्सप्लोरर

Poorvi Akash: पूर्वोत्तर में कांपेगा चीन, ईस्टर्न एयर कमांड दिखाएगी दम, दो साल बाद होगी रुटीन एक्सरसाइज

फरवरी के पहले सप्ताह में ईस्टर्न एयर कमांड अपनी एनुअल कमांड-लेवल एक्सरसाइज 'पूर्वी आकाश' आयोजित करेगी. इसमें कमांड के हेलीकॉप्टर, फाइटर और ट्रांसपोर्ट असेट्स को शामिल किया जाएगा.

Poorvi Akash exercise: भारतीय सेना की ईस्टर्न एयर कमांड 2 साल के अंतराल के बाद अपनी एनुअल कमांड-लेवल एक्सरसाइज 'पूर्वी आकाश' आयोजित करेगी. यह बड़ी एक्सरसाइज फरवरी के पहले सप्ताह में होगी.

अधिकारियों ने बताया कि इस एनुअल कमांड-लेवल एक्सरसाइज में जॉइंट एक्सरसाइज सहित एयर ड्रिल की रुटीन प्रैक्टिस, कमांड के हेलीकॉप्टर, फाइटर और ट्रांसपोर्ट असेट्स को एक्टिव करना शामिल होगा. यह 1 से 5 फरवरी तक चलेगा. 

बड़ा हवाई युद्ध अभ्यास करने वाली है वायुसेना 

भारतीय वायुसेना की 'पूर्वी आकाश' कमांड-लेवल एक्सरसाइज ऐसे समय में आयोजित हो रही है जबकि चीनी सेना तरह-तरह की साजिशों में तल्लीन है. वहीं, पाकिस्तान के भी एक एयरबेस को एक्टिवेट किए जाने की खबर है.

इससे पहले वायुसेना की 'प्रलय' एक्सरसाइज के बारे में भी खबर आई थी. जिसके बारे में बताया गया ​कि भारत के हासीमारा, तेजपुर और छाबुआ एयरबेस से फाइटर प्लेन शक्ति प्रदर्शन के लिए उड़ान भरेंगे. एक्सरसाइज में राफेल और सुखोई-30, C130J हरक्यूलिस, चिनूक हैवी लिफ्ट, अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर और ड्रोन शामिल रहेंगे. 

S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन एक्टिवेट किया गया

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पूर्वी क्षेत्र में S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन को तैनात करके सक्रिय कर दिया. इस एयर डिफेंस सिस्टम की खासियत है कि यह किसी भी विमान या मिसाइल को 400 किमी तक की दूरी से भी डिटेक्ट कर उसे नष्ट कर सकता है.

एक अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चीन की लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए भारतीय वायुसेना के इस युद्धाभ्यास से चीन को जवाब दिया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले तीन सालों में पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ सटी सीमा पर चीन 50 हजार सैनिकों को तैनात किया है, जिनके पास बड़ी मात्रा में हथियार में भी हैं. चीन ने कई तरह की मिसाइलें भी सीमा के निकट तैनात की हैं.

यह भी पढ़ें: 'अगर कभी युद्ध लड़ने की जरूरत पड़ी तो...', NCC कैंप में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को नोटिस जारी, मांगा जवाब
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को नोटिस जारी, मांगा जवाब
सोनम रघुवंशी फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश फेल! गुजरात ATS ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश नाकाम! गुजरात ATS ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget