एक्सप्लोरर

क्षेत्रीय तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Jaishankar Meets Ebrahim Raisi: एक दिन पहले ही रईसी ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इससे पहले जयशंकर ने रूस जाने के क्रम में ईरान की राजधानी में रूककर रईसी से सात जुलाई को मुलाकात की थी.

Jaishankar Meets Ebrahim Raisi: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S.Jaishankar) ने ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी (Ebrahim Raisi) से शुक्रवार को भेंट की और द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. यह एक महीने में दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक है. एक दिन पहले ही रईसी ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इससे पहले जयशंकर ने रूस जाने के क्रम में ईरान की राजधानी में रूककर रईसी से सात जुलाई को मुलाकात की थी.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के पद संभालने के बाद उनसे आत्मीय भेंट की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत रूप से दी गई शुभकामनाओं से उन्हें अवगत कराया. जयशंकर रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए थे. ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामनेई के करीबी एवं न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख इब्राहीम रईसी ने बृहस्पतिवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

जून में राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी रईसी ने शानदार जीत दर्ज की थी. जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारे बीच के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता जाहिर थी. हमारे क्षेत्रीय हितों में समान दिलचस्पी भी स्पष्ट नजर आ रही थी.’’ विदेश मंत्री ने कहा कि वह रईसी की टीम के साथ काम करने को उत्सुक हैं. रईसी से जयशंकर की मुलाकात अफगानिस्तान में बदतर होते हालात के मद्देनजर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि रूस के साथ-साथ ईरान भी अफगान शांति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई के करीबी इब्राहिम रईसी ने गुरूवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही इस्लामी गणराज्य की सभी शाखाओं में अब कट्टरपंथियों का प्रभुत्व कायम हो गया है. पूर्व न्यायपालिका प्रमुख रईसी ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संसद में एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की. वह पश्चिमी देशों के प्रति अपने अविश्वास के लिए जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने भारतीय विदेश मंत्री से की अपील, अफगान संकट पर बुलाया जाए सुरक्षा परिषद का विशेष सत्र

तालिबान के हमलों से परेशान अफगानिस्तान ने एस जयशंकर से की बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget