एक्सप्लोरर

India Covid-19 Cases: भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 2364 नए कोरोना केस, 10 लोगों की हुई मौत

India Covid-19 Cases: इससे पहले 18 मई को देश में कुल 1829 नए कोरोना केस सामने आए थे और 33 लोगों की इससे मौत हुई थी.

India Covid-19 Cases: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ी है. पिछले 24 घंटे में कुल 2364 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं 10 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है. जिसके बाद कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 15419 तक पहुंच चुकी है. पिछले कुछ दिनों के मुकाबले 19 मई को कोरोना के ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. 

कोरोना के नए मामलों में राहत
इससे पहले 18 मई को देश में कुल 1829 नए कोरोना केस सामने आए थे और 33 लोगों की इससे मौत हुई थी. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों को लेकर राहत देखी जा रही है. जबकि कुछ हफ्तों पहले केस तेजी से बढ़ना शुरू हो चुके थे. जिसे कोरोना की अगली लहर के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि केस बढ़ने का ये सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं रहा और अब लगातार नए मामलों में कमी दिख रही है. हालांकि कल की तुलना में देखा जाए तो आज कोरोना मामलों में तेजी दिखी है. जबकि मौत का आंकड़ा कम हुआ है. अब भारत में कुल कोरोना मामलों की संख्या 4,31,29,563 तक पहुंच चुकी है, वहीं मौतों का आंकड़ा 5,24,303 हो चुका है. 

बूस्टर डोज पर फोकस
कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन भी जारी है. अब लोगों को बूस्टर डोज देने पर फोकस किया जा रहा है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. इसे लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन भी जारी की गई है. जिसमें ये बताया गया है कि आप दूसरी डोज लेने के 9 महीने बाद अपनी तीसरी यानी बूस्टर डोज ले सकते हैं. हालांकि ये कहा जा रहा है कि सरकार जल्द दूसरी और तीसरी डोज के बीच का अंतर कम कर सकती है. 

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें - 

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी विवाद के बीच बोले बातिन नोमानी - औरंगजेब के जमाने से है मस्जिद, शिवलिंग में कैसे हो सकता है छेद?

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के दावे पर क्या बोलीं कंगना रनौत, दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget