एक्सप्लोरर

Coronavirus News Updates: देश में फिर कोरोना संक्रमण मामले बढ़े, 70 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

India Coronavirus News Updates: कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत छठे स्थान पर है. कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या करीब चार लाख बनी हुई है.

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ गए है. 70 फीसदी से ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए जा रहे हैं. आज गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,263 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 37,875 केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 338 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 40,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2358 एक्टिव केस बढ़ गए.

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप
केरल में बुधवार को कोविड के 30,196 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही केरल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42 लाख 83 हजार 494 हो गयी. जबकि 181 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 22,001 पर पहुंच गयी. राज्य में लगातार पांच दिनों तक दैनिक नए मामलों की संख्या 30 हजार से कम रहने के बाद आज एक बार फिर वह 30 हजार को पार कर गयी. वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 लाख 97 हजार 872 हो गई. यहां मृतकों की संख्या 1 लाख 37 हजार 962 हो गई.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 31 लाख 39 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 41 हजार 749 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 23 लाख 4 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 93 हजार 614 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 31 लाख 39 हजार 981
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 23 लाख 4 हजार 618
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 93 हजार 614
  • कुल मौत- चार लाख 41 हजार 749
  • कुल टीकाकरण- 71 करोड़ 65 लाख 97 हजार डोज दी गई

71 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 8 सितंबर तक देशभर में 71 करोड़ 65 लाख 97 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 86.91 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 53.68 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है. एक्टिव केस 1.18 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 6वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
देश के अलग-अलग हिस्सों में बीमारियों का तूफान, जानें- यूपी, बिहार और एमपी में कैसे हैं हालात

पाकिस्तान की सीमा के पास बने हाइवे पर हुई लड़ाकू विमानों की लैंडिंग, उद्घाटन में शामिल होंगे राजनाथ और गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget