एक्सप्लोरर

Coronavirus News Updates: सितंबर में चौथी बार 40 हजार से कम आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 260 की मौत

India Coronavirus News Updates: देश में कोरोना एक्टिव केस करीब चार लाख हैं. दुनिया में एक्टिव केस मामले में भारत का छठा स्थान है.

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना संकट अभी थमा नहीं है. हर दिन 30 से 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं. आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 34,976 नए कोरोना केस आए. सितंबर में चौथी बार 40 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे 260 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,681 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2968 एक्टिव केस कम हो गए.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 42 हजार 9 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 23 लाख 42 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 90 हजार 646 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार 954
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार 299
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 90 हजार 646
  • कुल मौत- चार लाख 42 हजार 9
  • कुल टीकाकरण- 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप
केरल में कल कोरोना वायरस के 26,200 नए मामले सामने आए और 125 मौतें हुईं. जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 43 लाख 9 हजार 694 हो गए और अब तक 22,126 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1,56,957 नमूनों की जांच के बाद जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 16.69 फीसदी दर्ज की गई. नए मरीजों में 114 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं. बुधवार से अब तक 29,209 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख 50 हजार 665 हो गई.

72 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 9 सितंबर तक देशभर में 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 67.58 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 53.86 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17.87 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है. एक्टिव केस 1.19 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 6वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना के बीच गणेश उत्सव की शुरुआत, मुंबई के पंडालों में दर्शन की अनुमति नहीं, जुलूस निकालने पर भी रोक

Bhoot Police Review: थोड़े भूत और थोड़ी कॉमेडी, ज्यादा की न करें उम्मीद, सैफ-अर्जुन के फैन देख सकते हैं फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget