एक्सप्लोरर

Corona Cases: 81 दिनों बाद 60 हजार से कम कोरोना मामले आए, 24 घंटे में 1576 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 20 June: देश में कोरोना संकट अभी पूरी तरह से थमा नहीं है. कोरोना एक्टिव केस 7 लाख से ज्यादा हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं. दुनिया में ब्राजील के बाद भारत में ही रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना मामले आ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में 81 दिनों बाद 60 हजार से कम कोरोना मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 58,419 नए कोरोना केस आए और 1576 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 30 मार्च को 60 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए थे. बीते दिन 87,619 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 30,776 एक्टिव केस कम हो गए. 

देश में लगातार 38वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 19 जून तक देशभर में 27 करोड़ 66 लाख 93 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 38 लाख 10 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ 10 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

आज कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 98 लाख 81 हजार 965
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 87 लाख 66 हजार
  • कुल एक्टिव केस- 7 लाख 29 हजार
  • कुल मौत- 3 लाख 86 हजार 713

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति का ब्यौरा

  • राजधानी में शनिवार को कोरोना के 135 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से सात और लोगों की मौत हो गई. मृतकों की उक्त संख्या एक अप्रैल के बाद सबसे कम है. शहर में अब तक महामारी से 24,907 मरीजों की मौत हो चुकी है.
  • उत्तर प्रदेश में 51 मरीजों की मौत हो गई और 294 नए मरीज सामने आए. अब तक कुल 22,132 इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं. संक्रमितों का आंकड़ा 17,04,139 हो गया है.
  • पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 2486 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,79,523 तक पहुंच गई. 55 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,295 हो गई.
  • हरियाण में शनिवार को कोविड9 के 170 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 67 हजार 217 हो गयी. वहीं 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9,216 हो गयी.
  • जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या शनिवार को बढ़ कर 4,238 पहुंच हो गई. 521 नए मामले सामने आएं हैं और अब तक कुल 3,11,209 लोग संक्रमित हुए हैं.
  • कर्नाटक में कोरोना के 5815 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28,01,936 तक पहुंच गई. 161 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 33,763 हो गई.
  • गुजरात में 228 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,22,149 तक पहुंच गई. पांच मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,028 हो गई.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price: फिर लगी तेल कीमतों में आग, पटना में 100 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल

गाजियाबाद: जांच में सामने आई SP नेता उम्मेद पहलवान की क्राइम कुंडली, बुजुर्ग को पीटने के मामले में हुआ है गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget