एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 7 महीने बाद 10 हजार से कम आए नए केस, अबतक 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 14वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: भारत में सात महीने बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पांच जून के बाद आज 10 हजार से कम कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटे में 9,102 नए कोरोना केस सामने आए और 117 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. बीते दिन 15,901 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं. लगातार पांचवे दिन 15 हजार से कम और सात महीने बाद 10 हजार से कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 76 हजार 838 हो गए हैं. कुल एक लाख 53 हजार 587 लोगों को जान जा चुकी है. एक करोड़ तीन लाख 45 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 77 हजार हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है.

19 करोड़ से ज्यादा टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 25 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 30 लाख 62  हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7.25 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस पौने दो फीसदी से भी कम है.

कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से भारत ने लगभग 20 लाख स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया है. कल 4,08,305 लोगों को टीका लगाया गया. कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की खुराक दी गई है. कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन की खुराक को सोमवार तक 20.23 लाख स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया गया. इस दौरान 348 लाभार्थियों में साइड इफेक्ट देखने का मिला है. टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से पूरे देश में चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली शुरू, टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी

Republic Day 2021: लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा संभालेंगे परेड की कमांड, जानिये उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget