एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-शी की अनौपचारिक वार्ता से पहले बोले चीनी राजदूत- दोनों देश एक दूसरे के लिए खतरा नहीं

शी करीब 24 घंटे की यात्रा के लिए शुक्रवार को चेन्नई पहुचेंगे. वह ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक वार्ता करने वाले हैं जब कश्मीर के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच असहज स्थिति पैदा हो गयी थी.

मामल्लापुरमः समुद्र किनारे बसे इस प्राचीन शहर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भव्य स्वागत की तैयारियां हो रही हैं, वहीं चीन ने कहा है कि दोनों देश एक दूसरे के लिए किसी तरह का खतरा नहीं हैं. दोनों एशियाई देशों के बीच सहयोग से क्षेत्र में और इससे परे शांति और स्थिरता लाने में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने कहा कि दो दिवसीय अनौपचारिक वार्ता से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास की दिशा पर आम-सहमतियां उभर सकती हैं.

उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश, चीन और भारत की इस जटिल दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा भरने की जिम्मेदारी है.

सुन ने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि शिखर वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाएगी और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति, स्थिरता एवं विकास पर इसका बड़ा और सकारात्मक असर पड़ेगा.’’

पीएम मोदी-जिनपिंग की होगी अनौपचारिक वार्ता

शी करीब 24 घंटे की यात्रा के लिए शुक्रवार को चेन्नई पहुचेंगे. वह ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक वार्ता करने वाले हैं जब कश्मीर के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच असहज स्थिति पैदा हो गयी थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को बीजिंग में चिनफिंग के साथ बातचीत में इस मुद्दे को उठाया था.

सुन ने कहा, ‘‘दोनों देश एक दूसरे को खतरा नहीं पहुंचाते बल्कि एक दूसरे के लिए विकास के अवसर मुहैया कराते हैं. चीन और भारत के बीच सहयोग न केवल एक दूसरे के विकास में योगदान देगा, बल्कि वैश्विक बहु-ध्रुवीकरण तथा आर्थिक वैश्वीकरण की प्रक्रिया को भी बढ़ाएगा तथा विकासशील देशों के साझा हितों की सुरक्षा करेगा.’’

चीनी राजदूत ने कहा कि दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय हालात पर तथा चीन और भारत के बीच संबंधों के विकास से संबंधित समग्र, दीर्घकालिक एवं रणनीतिक मुद्दों पर गहराई से विचार-विमर्श भी करेंगे.

भारत-चीन के बीच सहयोग से विकासशील देशों को होगा लाभ

सुन ने कहा, ‘‘आम-सहमतियों का नया ढांचा उभर सकता है जिसमें अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के बदलाव के लिए साझा दृष्टिकोण, क्षेत्रीय मामलों में चीन और भारत की साझा जिम्मेदारी एवं भूमिका तथा द्विपक्षीय संबंधों एवं अनेक क्षेत्रों में सहयोग के विकास की दिशा पर दिशानिर्देशक सिद्धांत शामिल हैं.’’

राजदूत ने कहा कि भारत और चीन के बीच गहन सहयोग से विकासशील देशों को लाभ मिलेगा तथा एकपक्षवाद एवं संरक्षणवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सकेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘एकपक्षवाद, संरक्षणवाद और व्यापार में प्रभुत्व जमाने का चलन बढ़ता जा रहा है. मानव समाज के सामने साझा चुनौतियां और खतरों में बढ़ोतरी हुई है.’’

शी और इमरान खान की बातचीत के बाद बुधवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया था कि चीन घाटी में हालात पर करीब से नजर रख रहा है. इसके बाद भारत और चीन के बीच संबंधों में फिर से असहज स्थिति पैदा हो गयी थी.

यूएन के मुताबिक कश्मीर मुद्दा का निकालें समाधान

बयान में कहा गया कि कश्मीर का मुद्दा इतिहास से विवाद में चला आ रहा है और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार इसका उचित और शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाना चाहिए.

शी-खान की मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत की सतत और स्पष्ट स्थिति रही है कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है और चीन इस संबंध में नयी दिल्ली के रुख से भलीभांति वाकिफ है.

संपूर्ण चीन-भारत संबंधों के संदर्भ में चीनी राजदूत ने खासतौर पर निवेश और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की बात कही. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नये सिरे से प्रगति हुई है.

महाबलीपुरम: बातचीत के बीच कश्मीर मुद्दे पर खाली नहीं जाएगा भारत का कोई तीर

चेन्नई के महाबलीपुरम में ही क्यों मिलेंगे मोदी-जिनपिंग ? क्या है वजह ? देखिए । ABP Special

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget