एक्सप्लोरर

सीमा पर तनाव: भारत ने LAC पर चीन के खिलाफ की है जबरदस्त किलेबंदी, एक क्लिक में पढ़ें कैसी है तैयारी

चीन को टक्कर देने के लिए लद्दाख में LAC के पास स्ट्राइक कोर की आर्मर्ड ब्रिगेड को खास तौर से तैनात किया गया है.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने एलएसी पर चीन के खिलाफ जबरदस्त किलेबंदी कर रखी है ताकि चीन अगर अब कोई चाल चलता है या घुसपैठ करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके. आज एबीपी न्यूज बताने जा रही है कि पूर्वी लद्दाख से सटी 826 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) पर कैसे चीन की घेराबंदी कर रखी है. ये घेराबंदी इसलिए ताकि चीनी सेना की घुसपैठ तो रोकी जा ही सके बल्कि जरूरत पड़ने पर खदेड़ा भी जा सके.

14वीं कोर- लेह स्थित 14वीं कोर की मुख्य तौर से जिम्मेदारी है पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की सुरक्षा की. फायर एंड फ्यूरी के नाम ‌से जाने जानी वाली 14वीं कोर क्योंकि चीन सीमा के साथ करगिल, द्रास और बटालिक इलाकों में पाकिस्तान से सटी एलओसी‌ और सियाचिन ग्लेशियर की रखवाली भी करती है, इसलिए इस कोर की पूरी एक डिवीजन पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है. इस 3डिव को त्रिशुल डिवीजन के नाम से भी जाना जाता है. एक डिव में करीब 10 हजार इंफेंट्री यानि पैदल सैनिक होते हैं (करीब तीन ब्रिगेड). इसके अलावा डिव में आर्मर्ड यानि टैंक ब्रिगेड, आर्टलरी यानि तोपखाना, एयर-डिफेंस, इंजीनियरिंग इत्यादि भी शामिल होते हैंं ऐसे में एक डिवीजन की पूरी फोर्स करीब-करीब 20 हजार तक पहुंच जाती है. यानि शांति के समय में 20 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में चीन से सटी एलएसी पर तैनात रहते हैं.

स्ट्राइक कोर- मई के महीने में जब पूर्वी लद्दाख में चीन से हालात बिगड़े तो भारतीय सेना ने अपनी एक स्ट्राइक कोर को लद्दाख में तैनात कर दिया था. ये स्ट्राइक कोर युद्द के समय में दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. एक स्ट्राइक कोर में कुल 40-50 हजार सैनिक होते हैं. लेकिन एबीपी न्यूज को जो जानकारी मिली है उ‌सके मुताबिक इस ‌स्ट्राइक कोर की करीब दो डिवीजन यहां तैनात की गई है. यानि 25-30 अतिरिक्त सैनिक. ऐसे में एक अनुमान के मुताबिक, भारत के 40-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं.

सीमा पर तनाव: भारत ने LAC पर चीन के खिलाफ की है जबरदस्त किलेबंदी, एक क्लिक में पढ़ें कैसी है तैयारी

टैंक- करीब पांच छह साल से भारतीय सेना की एक पूरी टैंक ब्रिगेड पूर्वी लद्दाख में तैनात है. इसके अलावा चीन को टक्कर देने के लिए स्ट्राइक कोर की आर्मर्ड ब्रिगेड को भी यहां खास तौर से तैनात किया गया है. डीबीओ के करीब डेपसांग प्लेन्स, चुशुल और डेमोचक जैसे इलाकों में भारत ने अपने टी-72 और टी-90 टैंकों को तैनात कर रखा है.

तोप- बोफोर्स, एम-774 हॉवित्ज़र, मीडियम और फील्ड गन्स को भारतीय सेना ने कई स्ट्रेटोजिकल पोजिशन पर तैनात कर रखा है. सुरक्षा कारणों से इन तोपों की लोकेशन हम आपको नहीं बता सकते हैं.

एयर-डिफेंस- सैन्य छावनियों और फील्ड हेडक्वार्टर्स की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना ने यहां स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम से लेकर रूसी इग्ला मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है.

इंजीनियरिंग कोर- नदी नालों पर पुल बनाना हो या एलएसी पर लैंडमाइन्स का पता लगाना हो, उसके लिए इंजीनियरिंग कोर भी यहां तैनात है.

स्पेशल फोर्सेज़- बिहाइंड द एनेमा लाइंस हमला करने के लिए पैरा-एसएफ और स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएफएफ) के कमांडोज़ की यूनिट्स भी खास लोकेशन्स पर तैनात हैं. एसएफएफ को कमांडोज़ तो अपना लोहा 29-30 अगस्त की रात को पैंगोंग त्सो लेक के दक्षिण छोर पर पहले ही दिखा चुके हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget