एक्सप्लोरर

गलवान झड़प के बाद भी नहीं सुधरा चीन, LAC पर दो बार हुई चीनी सैनिकों की भारतीय जवानों से झड़प: रिपोर्ट में दावा

India-China Border Tension: भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प को तीन साल से ज्यादा हो चुका है. इस घटना की वजह से भारत-चीन के बीच सीमा पर टेंशन बढ़ गई.

India-China Tension: भारत और चीन के बीच सीमा पर जून 2020 से ही तनाव बना हुआ है, जब एशिया के दो सबसे बड़े मुल्कों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में झड़प हुई. आलम ये है कि दोनों पक्षों ने सीमा पर तैनाती बढ़ाई हुई है. हालांकि, भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान की घटना के बाद सीमा पर दो और बार झड़प हुई, जिनके बारे में जानकारी नहीं दी गई. दोनों देशों के सैनिकों के बीच ये झड़प सितंबर 2021 और नवंबर 2022 के बीच हुई.  

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की कम से कम दो घटनाएं सामने आईं. सेना के जवानों को दिए गए वीरता पुरस्कारों के प्रशस्ति पत्र में इन झड़पों का उल्लेख किया गया है. हालांकि, अभी तक भारतीय सेना की तरफ से इस मामले पर कोई भी बयान नहीं दिया गया है. इस घटना को लेकर ये जानकारी भी नहीं मिली है कि झड़प के दौरान क्या दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए थे या नहीं. 

कैसे सामने आई झड़प की जानकारी?

दरअसल, पिछले हफ्ते सेना की पश्चिमी कमान द्वारा एक अलंकरण समारोह में सैनिकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए. इसमें जानकारी दी गई कि किस तरह से भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. सेना की पश्चिमी कमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर 13 जनवरी के समारोह का एक वीडियो अपलोड किया. इसमें वीरता पुरस्कार को लेकर जानकारी दी गई थी. मगर सोमवार को इस वीडियो को डिएक्टीवेट कर दिया गया.

सरकार या सेना ने नहीं की कोई टिप्पणी

वीरता पुरस्कारों के प्रशस्ति पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के जवानों और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के बीच सितंबर 2021 और नवंबर 2022 के बीच एलएसी पर झड़पें हुईं. सेना की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. केंद्र सरकार ने भी कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं, चीन की सेना या वहां की सरकार की तरफ से भी किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है. सेना की पश्चिमी कमान का हेडक्वाटर हरियाणा के चंडी मंदिर में है.

एलएसी पर सेना ने बढ़ाई मुस्तैदी

वहीं, गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद सेना ने भी सीमा पर मुस्तैदी बढ़ा दी है. भारतीय सेना 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर चीन की नापाक हरकतों से निपटने के लिए टैंक से लेकर सैनिकों तक की तैनाती बढ़ाई है. भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एलएसी पर झड़प की कई घटनाएं पहले भी सामने आई हैं. हाल ही में चीन के सैनिकों ने एलएसी के तवांग सेक्टर में भी घुसपैठ करने की कोशिश थी, जिसके बाद भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया था. 

यह भी पढ़ें: 'जब तक सीमा पर शांति नहीं, तब तक रिश्ते सामान्य नहीं', चीन को लेकर बोला विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget