एक्सप्लोरर

India Canada Visa service: गलेगी रिश्तों पर जमी बर्फ! आज से भारत ने बहाल की कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं

Visa service to Canada: आज से भारत कनाडा के नागरिकों के लिए बिजनेस, एंट्री, मेडिकल और कांफ्रेंस वीजा सेवा शुरू कर रहा है. कनाडा का नागरिक इसके लिए ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग से आवेदन कर सकते हैं.

India Resumed Visa Service For Canada : भारत और कनाडा से जारी राजनयिक गतिरोध के बाद गुरुवार (26 अक्टूबर 2023) से एक बार फिर भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए कुछ वीजा सेवाएं शुरू करने जा रहा है. इसकी घोषणा एक दिन पहले बुधवार (25 अक्टूबर) को ही कर दी गई थी. कनाडा में भारतीय उच्च आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट कर कहा था कि प्रारंभिक तौर पर एंट्री वीजा, बिजनेस विजा, मेडिकल और कॉन्फ्रेंस वीजा की सेवाएं गुरुवार से शुरू कर दी जाएंगी. कनाडा के नागरिक आज से ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट होने के बाद भारत ने यह निर्णय लिया है. बुधवार को ओटावा में भारतीय उच्च आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई विज्ञप्ति में कहा, "कनाडा के कुछ हालिया उपायों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई. इसके बाद 26 अक्टूबर से एंट्री, बिजनेस, मेडिकल और कॉन्फ्रेंस वीजा को फिर से शुरू किया जाएगा."

पिघलेगी रिश्तों पर जमी बर्फ
माना जा रहा है कि भारत का यह कदम कनाडा से रिश्तो में तनाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है. उच्चायोग ने विज्ञप्ति में स्पष्ट कर दिया है कि ओटावा में भारतीय उच्चायोग और टोरंटो तथा बैंकूवर में उसके महावाणिज्य दूतावासों  की सुरक्षा में कोताही की वजह से वीजा सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. भारत ने ये भी कहा है कि उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास आपातकालीन स्थितियों के मद्देनजर कदम उठाते रहेंगे. बाकी वीजा सेवाओं को भी जल्द शुरू करने का संकेत देते हुए भारत ने कहा की स्थिति का निरंतर मूल्यांकन होगा और आगे के निर्णय लिए जाएंगे.

इसलिए निलंबित की गई वीजा सेवाएं
कनाडा द्वारा अपने 41 राजनयिकों को भारत से वापस बुलाए जाने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा था कि कनाडा में भारतीय अधिकारियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में ओटावा की असमर्थता राजनयिक संबंधों पर विएना संधि के सबसे बुनियादी पहलू को चुनौती देती है. इस वजह से वीजा सेवाएं निलंबित की गई थीं. उन्होंने कहा था कि अगर भारत कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा में प्रगति देखता है तो कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं बहुत जल्द शुरू करने पर विचार कर सकता है.

खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर कनाडाई पीएम ने लगाए थे आरोप
इसके पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसका आरोप भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों पर मंढा था. इसके बाद भारत से कनाडा के रिश्ते बिगड़ गए थे. भारत ने अपने बयान में ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और इसे बेतुका और प्रेरित बताया था. इसके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित करने की घोषणा की गई थी.

ये भी पढ़ें :क्या है वियना संधि, कनाडा ने क्या लगाए हैं भारत पर आरोप और एस जयशंकर का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget