एक्सप्लोरर

'हल्के-फुल्के रिश्तों में', कनाडा को लेकर बिना नाम लिए पीएम मोदी ने ये क्या कह दिया?

PM Modi Interview: एक इंटरव्यू में PM मोदी ने कनाडा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में उस पर कई सवाल भी खड़े किए. पीएम मोदी ने कहा किि भारत एक ऐसा देश है जिसकी प्रगति दुनिया में खुशहाली लाती है.

India Canada Crisis latest News: भारत और कनाडा के संबंध पिछले कुछ महीने से काफी खराब चल रहे हैं. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो कई बार भारत खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा चुके हैं. वह इस मामले में भारत को लेकर कई बार गलत बयानबाजी भी कर चुके हैं, लेकिन इस तनाव पर कभी भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं कहा. अब पहली बार पीएम मोदी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में कनाडा को सख्त मैसेज देने की भी कोशिश की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "भारत हल्के-फुल्के रिश्तों में यकीन नहीं रखता. भारत कभी टेकन फॉर ग्रांटेड रिश्ते नहीं बनाता. हमारे रिश्तों की बुनियाद विश्वास और विश्वसनीयता के आधार पर होती है. इस बात को दुनिया भी समझ रही है."

'भारत की प्रगति दुनिया में खुशहाली लाती है'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी प्रगति दुनिया में खुशहाली लाती है. भारत आगे बढ़ता है तो जलन का और ईर्ष्या का भाव पैदा नहीं होता है. हमारी प्रगति से दुनिया खुश होती है, क्योंकि भारत की प्रगति से पूरी दुनिया को फायदा होगा. हालांकि पीएम ने इस टिप्पणी के दौरान कहीं भी सीधे कनाडा का नाम नहीं लिया.

पिछले साल से ही कनाडा लगा रहा भारत पर आरोप

बता दें कि भारत और कनाडा के बीच के रिश्ते पिछले साल से ही खराब चल रहे हैं. दोनों के बीच में खटास की शुरुआत तब हुई जब कनाडा सरकार ने वहां खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद इसका आरोप भारत सरकार पर लगाया. कनाडा का कहना था कि इस हत्या में भारतीय खुफिया विभाग का हाथ है. हालांकि उसने भारत को कोई सबूत नहीं दिया.

इस महीने की शुरुआत में बढ़ गया दोनों देशों के बीच तनाव

कनाडा ने भारत पर आरोप लगाने के बाद एक जांच कमिटी भी बैठाई. यह कमिटी जांच करती रही. इस बीच इसी महीने की शुरुआत में कनाडा ने इस मुद्दे पर भारतीय राजदूतों से पूछताछ की और उनकी भूमिका पर भी संदेह जताया. इस पर भारत सरकार ने आपत्ति जताते हुए कनाडा के राजदूत को तलब किया. धीरे-धीरे मामला बिगड़ता चला गया और दोनों ही देशों ने अपने-अपने राजदूतों को वापस बुला लिया. इसके बाद भी कनाडा ने भारत पर कई आरोप लगाए. कनाडा सरकार ने कहा कि भारत गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई के जरिए कनाडा की धरती पर आतंकवाद को फैला रही है.

ये भी पढ़ें

जामिया में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप, दो गुटों में जमकर मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget