एक्सप्लोरर

India Bangladesh Relation: भारत-बांग्लादेश के बीच हुए ये 7 समझौते, पीएम मोदी बोले- चरमपंथी ताकतों का सामना करेंगे

भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस दौरान तीस्ता नदी के जल बंटवारे के मुद्दे को भी उठाया. वहीं पीएम मोदी ने कहा दोनों देशों की सीमाओं से करीब 54 नदियां गुजरती हैं.

Sheikh Hasina India Visit: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) चार दिन के भारत दौरे पर आई हुई हैं. इस दौरान उन्होंने मंगलवार की दोपहर को प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच आपसी द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. ये समझौते निम्नलिखित हैं.

1. भारत-बांग्लादेश सीमा पर कुशियारा नदी से पानी कम करने को लेकर समझौता.

2. बांग्लादेश रेलवे के अधिकारियों को भारतीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में दी जाएगी ट्रेनिंग.

3. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बांग्लादेश रेलवे को सहायता देगा भारत. इसके तहत फ्रेट मैनेजमेंट सिस्टम और अन्य आईटी आधारित क्षमताओं को बढ़ाने में भारत-बांग्लादेश को मदद देगा.

4. बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट और भारत की नेशनल ज्यूडिशल अकैडमी के बीच बांग्लादेशी विधिक अधिकारियों की भारत में ट्रेनिंग के लिए समझौता हुआ.

5. भारत और बांग्लादेश के विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के बीच करारनामा.

6. भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग समझौता.

7. टीवी प्रसारण के क्षेत्र में भारत के प्रसार भारती और बांग्लादेश टीवी के बीच समझौता.

समझौते पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है. दोनों देशों के लोगों के बीच सहयोग के स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है. हमने आईटी , अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. 

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल हमने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ और शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी पर एक रैली आयोजित की थी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगले 25 साल के अमृतकाल में हमारी मित्रता नई ऊंचाइयों को छुएगी. 

क्या बोली बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना?
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों के मुद्दों, गरीबी हटाओ और इकॉनमी को डेवलप करना है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम दोनों एक साथ काम करते हैं ताकि पूरे साऊथ एशिया में लोग बेहतर तरीके से अपना जीवन यापन कर सकें.

आतंकवाद और चरमपंथ का भी उठा मुद्दा
दोनों प्रधानमंत्रियों की इस बैठक में बढ़ते आतंकवाद और चरमपंथ का भी मुद्दा उठा. पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ सहयोग पर जोर दिया है. 1971 की भावना को जीवित रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हम ऐसी ताकतों का मिलकर सामना करें जो हमारे आपसी विश्वास पर हमला करती हों.

नदी जल बंटवारे पर भी हुई बात
भारत और बांग्लादेश ने मोदी और हसीना की वार्ता के बाद सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये जिनमें एक कुशियारा नदी के जल बंटवारे से संबंधित भी है जो दक्षिणी असम के क्षेत्रों और बांग्लादेश के सिलहट इलाके को लाभान्वित कर सकता है. मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश की सीमाओं से 54 नदियां गुजरती हैं और ये सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी हैं.

IT, न्यूक्लियर एनर्जी और अंतरिक्ष... पीएम मोदी के साथ शेख हसीना की द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर लगी मुहर

KBC 14: सलमान खान का नाम लेकर निखत जरीन को चिढ़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, शरम से लाल हुईं बॉक्सर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget