एक्सप्लोरर

INDIA Alliance Mumbai Meeting: पहली बैठक में 15, दूसरी में 26, क्या मुंबई में होने वाली तीसरी बैठक में कुनबा बढ़ेगा?

INDIA Alliance Meeting in Delhi: इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है. गठबंधन में शामिल कुछ नेताओं ने नई पार्टियों के शामिल होने की बात कही है.

INDIA Alliance Meeting in Mumbai: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की आगामी बैठक मुंबई में होने वाली है. इसकी तारीख 31 अगस्त और 1 सितंबर होगी. ‘इंडिया’ की पहली बैठक में पटना में 23 जून को हुई थी जिसमें कुल 15 पार्टियां गठबंधन में शामिल हुई. दूसरी बैठक बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थी, इस बैठक में कुल 26 पार्टियां शामिल हुई. बेंगलुरु में ही विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ तय हुआ था. 

अब उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई में होने वाली बैठक में कुछ और पार्टियां शामिल हो सकती है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन में नई पार्टियों के शामिल होने के संकेत दिए हैं. नीतीश कुमार ने कहा है, "मैं जा (बैठक में ) रहा हूं. इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है जो मैं चाहता हूं, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं. मैं जा रहा हूं और कुछ और भी पार्टियां शामिल होंगी."

कुछ अहम फैसलों का भी होगा ऐलान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी एबीपी न्यूज़ को बताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन की मुंबई बैठक में कुछ नई पार्टियों के शामिल होने की संभावना है. इस बैठक को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा है, इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी जहां कुछ अहम फैसलों की घोषणा होने वाली है. मैं भी उस बैठक में भाग लेने जा रहा हूं."

बता दें अंतिम बार बेंगलुरु की बैठक में 26 पार्टियों के नेता शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता शामिल थे. इनके अलावा इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कई अन्य शामिल थे. 

ये भी पढ़ें:


कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, पूछा- 'क्या आपके पास लाल डायरी है? अगर हां तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget